वैश्य पोद्दार महासभा की राष्ट्रीय टीम में झारखंड-बिहार के कई लोगों को मिली जगह Jamshedpur News

राष्ट्रीय वैश्य पोद्दार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई अन्य अनुभवी एवं सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्तित्व को शामिल किया गया है जिसमें जमशेदपुर से वैश्य एकता मंच झारखंड के प्रदेश महासचिव श्रीकांत देव को भी राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:25 PM (IST)
वैश्य पोद्दार महासभा की राष्ट्रीय टीम में झारखंड-बिहार के कई लोगों को मिली जगह Jamshedpur News
15 दिन में होगी वैश्य पोद्दार महासभा के पदाधिकारियों की घोषणा।

जमशेदपुर, जाएं। राष्ट्रीय वैश्य पोद्दार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार (सिमरी, बख्तियारपुर) द्वारा दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें झारखंड व बिहार से कई लोगों को जगह मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई अन्य अनुभवी एवं सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्तित्व को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है, जिसमें जमशेदपुर से वैश्य एकता मंच, झारखंड के प्रदेश महासचिव श्रीकांत देव को भी राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है। ज्ञात हो कि कदमा निवासी जुस्को श्रमिक यूनियन के पूर्व प्रवक्ता विजय भाजपा, जमशेदपुर महानगर में ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता भी रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  आलोक कुमार पोद्दार (पटना, बिहार)  कपिलदेव पोद्दार पूर्व डीएसपी (रांची, झारखंड) विनोद पोद्दार डीएसपी (झारखंड) सुधीर कु पोद्दार- पुलिस इंस्पेक्टर (झारखंड) रामकृष्ण पोद्दार- पूर्व डीएसपी (बिहार)  प्रो सुरेंद्र अनल- भागलपुर (बिहार) कृष्ण कुमार पोद्दार उर्फ लाट बाबू- बरौनी (बिहार) डॉ राघवेंद्र नारायण आर्य - पटना (बिहार) श्रीकांत देव- जमशेदपुर (झारखंड) श्यामनंदन पोद्दार- सहरसा (बिहार) श्याम सुंदर पोद्दार- समस्तीपुर (बिहार) मालिक पोद्दार- मधेपुरा (बिहार) प्रो नारायण पोद्दार- समस्तीपुर (बिहार)

15 दिन में होगी पदाधिकारियों की घोषणा

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने बताया कि इसके बाद अगले 15 दिनों में अन्य राज्यों से भी नामों की सूची जारी की जाएगी। इसकी अगली प्रक्रिया में इनमें से कई लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी