Yoga Tips : एक योग करने से ठीक होते हैं अनेक रोग, जानिए खास योग आसन के तरीके एवं उसके फायदे

Chair Pose Yoga asana योग के अनेक आसन हैं। इसमें से एक आसन है चेयर आसन या कुर्सी आसन है। आज रूमा शर्मा बता रही हैं चेयर पोज के तरीके और उससे होने वाले फायदे। चेयर पोज योग एक ऐसा योग है जिससे कई बीमारियां गायब हो जाती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 03:26 PM (IST)
Yoga Tips : एक योग करने से ठीक होते हैं अनेक रोग, जानिए खास योग आसन के तरीके एवं उसके फायदे
जमशेदपुर की प्रसिद्ध योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा । जागरण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चेयर पोज योग एक ऐसा योग है, जिससे कई बीमारियां गायब हो जाती है। इस एक योग के करने से ही अनेग रोग दूर होते हैं। जमशेदपुर की प्रसिद्ध योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि आधुनिक जीवन शैली ने लोगों की दिनचर्या को बदल कर रख दी है। यही कारण है कि आज के इस भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती है। गलत खान-पान, अनिद्रा, तनाव और व्यायाम से दूर रहने के कारण लोग आए दिन बीमार रहते हैं। लोग अपना इलाज कराने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते।

ऐसे में जरूरी है कि हम तन और मन दोनों से स्वस्थ रहें। इसके लिए सबसे आसान तरीका है योग करना। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों ही समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही आप दिन भर अपने आप को तरो-ताजा महसूस करने लगेंगे। योग के अनेक आसन हैं। इसमें से एक आसन है चेयर आसन या कुर्सी आसन है। आज रूमा शर्मा बता रही हैं चेयर पोज के तरीके और उससे होने वाले फायदे।

चेयर पोज योग क्या है

यह आसन दो शब्द कुर्सी अर्थात बैठने की जगह और आसन का मतलब बैठने की मुद्रा से बना हुआ है। इस आसन कुर्सी पर बैठने की मुद्रा से बना हुआ है। इस आसन की सबसे मजेबदार बात यह है कि यह आसन कुर्सी पर बैठने की काल्पनिक मुद्रा है।

चेयर पोज आसन करने की विधि

सुबह के समय एक साफ स्थान पर एक योग मैट या दरी बिछा लें। अब सूर्य नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। इसके बाद एक गहरी सांस लें। इसके बाद अपने हाथों को हवा में लहराते हुए उपर ले जाएं। जबकि अपने शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में ले आएं। जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं। इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें। इसके बाद दुबारा अपनी मुद्रा में आ जाएं। ऐसा रोजाना करें।

चेयर पोज योग के फायदे

इस योग को करने के कई फायदे हैं। इसे करने से कमर मजबूत होती है। जांघों एवं पंजों में मजबूती आती है। इससे रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है। यही नहीं इस आसन को करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। जिन लोगों के पेट संबंधी समस्याएं होती है, उनके लिए चेयर पोज आसन रामबाण दवा है। इसे करने से कब्ज, बदहजमी, अपच आदि की समस्याएं दूर हो जाती है।

chat bot
आपका साथी