राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बने मनोज गुप्ता, ये लिया संकल्प Jamshedpur News

Rashtrya OBC Mahasabha. राष्ट्रीय ओबीसी महासभा ने जमशेदपुर के टेल्‍को इलाके के मनोज गुप्‍ता को जमशेदपुर जिला अध्‍यक्ष बनाया है। मनोज गुप्ता टेल्को क्षेत्र में रहकर भी जमशेदपुर के हर इलाके में समाज के लिए काम करते रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:25 PM (IST)
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बने मनोज गुप्ता, ये लिया संकल्प  Jamshedpur News
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के मनोनीत अध्‍यक्ष मनोज गुप्‍ता। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी के निर्देशानुसार और  यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल साह की सहमति से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साह ने जमशेदपुर निवासी मनोज गुप्ता को जमशेदपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इससे टेल्को क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अपने मनोनयन से हर्षित मनोज गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार (जमशेदपुर) को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे जमशेदपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

ये कहा मनोज ने मनोनयन पर

मनोज गुप्ता ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गयी है उसे मैं बड़ी कर्मठता, ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। मनोज गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गयी है उसे निभाने के लिए अब और दोगुने उत्साह से दबे-कुचले, पिछड़े वर्ग के समाज को एक सूत्र में बांधने की हरसंभव कोशिश करेंगे। जानकारी हो कि मनोज गुप्ता टेल्को क्षेत्र में रहकर भी जमशेदपुर के हर इलाके में समाज के लिए काम करते रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी