मानगो नगर निगम का चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

भाजपा नेता विकास सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मानगो नगर निगम का प्रस्तावित चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 09:28 PM (IST)
मानगो नगर निगम का चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
मानगो नगर निगम का चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मानगो नगर निगम का प्रस्तावित चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विकास सिंह ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो में मानगो नोटिफाइड एरिया कमेटी कार्यरत थी। चार वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार ने मानगो नगर निगम का दर्जा दिया व चारों ओर मानगो नगर निगम के होर्डिंग और बोर्ड लगाए गए। साथ ही जनता इस आशा और विश्वास के साथ टैक्स जमा करते आ रही है कि यहां जल्द नगर निगम का चुनाव होगा और मोटी रकम विकास कार्य के लिए आएंगे और मानगो का चहुंमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि अविलंब मानगो नगर निगम का चुनाव करवाया जाए या जो मोटी रकम नगर निगम का बोर्ड लगाकर लोगों से वसूला जा रहा है उसे पूर्व की तरह लिया जाए।

chat bot
आपका साथी