ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को किया लहूलुहान : डा. गोस्वामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को लहूलुहान कर दिया है। विधानसभा चुनाव के पश्चात ममता के संरक्षण व सत्ता के नशे में चूर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:30 AM (IST)
ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को किया लहूलुहान : डा. गोस्वामी
ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को किया लहूलुहान : डा. गोस्वामी

संवाद सूत्र, चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को लहूलुहान कर दिया है। विधानसभा चुनाव के पश्चात ममता के संरक्षण व सत्ता के नशे में चूर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। बंगाल के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया गया। तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उन पर भी अत्याचार किए जा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद पिछले तीन दिनों से लगातार भाजपा समर्थकों पर हमला किया जा रहा है। डा. गोस्वामी बुधवार को अपने आवास पर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या के विरोध में दो घंटे के लिए धरना पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बंगाल हिसा ने ममता बनर्जी की असहिष्णु तथा तानाशाही छवि को उजागर कर दिया है। वस्तुत: राज्य में भाजपा के बड़े जनाधार व अपार जन-समर्थन से ममता घबरा गई है। गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। तृणमूल की हिसक राजनीति के खिलाफ भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी। उधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने भी अपने आवास पर धरना देकर पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया। वही घाटशिला में मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, मिडिया प्रभारी सुजन मन्ना, विश्वनाथ दंडपात, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माला दे भी अपने-अपने घरों में दो घंटा धरना देकर ममता बनर्जी का विरोध किया। बंगाल में हिसा के विरोध में भाजपा का धरना : बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अलग अलग जिलों में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण भाजपा व घाटशिला मंडल भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने घरों से धरना देकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध किया है। बंगाल के सीमावर्ती झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बंगाल में हो रहे हत्याओं का पुरजोर विरोध किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों में पोस्टर बैनर लेकर ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन किया है। इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की गई है। पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला के भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने घर में धरना देकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की हो रही निर्मम हत्या के विरुद्ध में अपने आवास में एक दिवसीय धरना दिया है। बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। लोकतंत्र में इस तरह के घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जादूगोड़ा में ममता बनर्जी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना : बंगाल चुनाव के परिणाम आने का बाद हो रहे खूनी खेल से नाराज मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर ममता बनर्जी के खिलाफ पोस्टर बैनर लेकर धरना पर बैठे थे। धरना पर बैठे जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप सी ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद बड़े पैमाने पर हिसा देखने को मिल रहा है। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प के दौरान कई बीजेपी के कार्यकर्ता की मौत हो गई कहीं पर आगजनी और दुकानों को लूटे जाने का वीडियो मिल रही है इस हिसा के विरोध में सांकेतिक धरना पर बैठने वालों में भाजपा नेता गिरीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, आसनबनी के भाजपा नेता हलदर दास के अलावा अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी