गम्हरिया में कृत्रिम अंग निर्माण सह दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित

संसू गम्हरिया भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:00 AM (IST)
गम्हरिया में कृत्रिम अंग निर्माण सह दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित
गम्हरिया में कृत्रिम अंग निर्माण सह दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित

संसू, गम्हरिया : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय कृत्रिम अंग निर्माण सह दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरायकेला के अनुमंडलाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों जांच के लिए चिकित्सकों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। इस दौरान करीब पांच सौ आवेदन प्राप्त हुए। बताया गया है कि कागजातों की सत्यापन के बाद उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार, सम्बन्धित लाभुकों का कृत्रिम अंग निर्माण कर उन्हें निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। विदित है कि विगत तीन दिनों से जिले में प्रखंडवार यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में प्रखंड के दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनके अंगों में आने वाले खर्चों का मूल्यांकन कर उन्हें कृत्रिम अंग लगाया जाएगा। इसके अलावा शिविर में दिव्यांगों का निबंधन भी किया गया, ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुर गौरीशंकर शर्मा, अंचलाधिकारी धनंजय समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

वन भूमि पर डंपिग का ग्रामीणों ने किया विरोध

संसू, गम्हरिया : प्रखंड के रपचा पंचायत के मुर्गाघुटु गांव में वन विभाग की जमीन एक कम्पनी द्वारा डंपिग कर कार्य किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान कोदा बेसरा से किए जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। तत्पश्चात विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त कार्य पर रोक लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिना ग्राम सभा किए ही श्री साईं मेटालिक कम्पनी द्वारा वन भूमि पर निजी कार्य किया जा रहा है जिसका विरोध किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी