लाल को हराकर कालिया ने जीता 7000 रुपये का पुरस्कार

कोरोना के कारण इस बार मकर संक्रांति पर्व के दौरान होने वाले मुर्गा लड़ाई कम हो गयी है। पहले जहां टूसू पर्व के दौरान भुइयांडीह में पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया दोमुहानी बारीडीह बाबूडीह बस्ती में बड़े पैमाने पर मुर्गा लड़ाई होती थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST)
लाल को हराकर कालिया ने जीता 7000 रुपये का पुरस्कार
लाल को हराकर कालिया ने जीता 7000 रुपये का पुरस्कार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना के कारण इस बार मकर संक्रांति पर्व के दौरान होने वाले मुर्गा लड़ाई कम हो गयी है। पहले जहां टूसू पर्व के दौरान भुइयांडीह में पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया, दोमुहानी, बारीडीह, बाबूडीह बस्ती में बड़े पैमाने पर मुर्गा लड़ाई होती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण दोमुहानी व भुइयांडीह में मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष नहीं हो सका। हालांकि सोनारी कदमा के मुर्गा लड़ाने वाले लोग चीलगू जाकर मुर्गा लड़ाई किया। चिलगु में मेरीन ड्राइव निवासी रोहित लोहार व अरुण लोहार का मुर्गा लाल और कालिया के बीच मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को 7000 रुपये का पुरस्कार रखा गया था। इसमें रोहित का मुर्गा कालिया ने लाल को हरा दिया। इस तरह रोहित को 7000 रुपये का पुरस्कार मिला। इसी तरह मकर के दौरान भुइयांडीह में भी मुर्गा लड़ाई का कार्यक्रम हुआ, लेकिन जिस प्रकार पहले होता था, उसे कोरोना ने समेटने को मजबूर कर दिया।

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां द्वारा बड़े प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण बड़े प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन छोटे तौर पर कई स्थानों पर मुर्गा लड़ाई किया गया। इस संबंध में भुइयांडीह निवासी सागर मुखी ने बताया कि इस बार केवल परंपरा का निर्वाह किया गया। वहीं बागेबस्ती सोनारी निवासी अभिषेक लोहार व प्रदेश लोहार ने बताया कि प्रत्येक साल हमलोग टुसू पर्व के दौरान मुर्गा लड़ाई लड़ाते थे, लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण कहीं मेला नहीं लगा। हमलोग प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके। हालांकि छोटे तौर पर कई स्थानों पर मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भुइयांडीह निवासी सागर मुखी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन यानि 14 जनवरी को बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी