Chaibasa Accident: पश्चिमी सिंहभूम में भीषण हादसा, कार की टक्कर में चार लोग घायल

पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा से जगन्नाथपुर जानेवाली सेरेंगसिया मुख्य सडक पर राजंका गांव के पास दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सबों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया । हालांकि सबों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM (IST)
Chaibasa Accident:  पश्चिमी सिंहभूम में भीषण हादसा, कार की टक्कर में चार लोग घायल
चाईबासा में टक्कर के बाद कार का हुआ ये हाल।

चाईबासा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा से जगन्नाथपुर जानेवाली सेरेंगसिया मुख्य सडक पर राजंका गांव के पास दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सबों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया । हालांकि, सबों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। 

जानकारी के अनुसार चाईबासा से एक आर्टिका वाहन जगन्नाथपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में नोवामुंडी मुर्गा महादेव से लौट रही एक टाटा नैनो कार राजंका एस मोड़ के पास आमने- सामने टकरा गयी जिससे गाड़ी में बैठे चार व्यक्ति घायल हो गये। रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल टोंटो थाना और 108 एंबुलेंस को कॉल कर घायल चारों व्यक्ति को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चारों व्यक्ति चाईबासा के रहनेवाले हैं। वही टोंटो थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को दुर्घटना स्थल से हटाकर थाना में ले आई है। पुलिस घायलों का नाम पता करने में लगी हुई है। हालांकि इसमें से तीन लोगों को गंभीर चोट लगी है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पीछे से आ रहे बाइक सवार ने की मदद

इस संबंध में जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद आनंद निषाद ने बताया कि दोनों कार तेजी से गुजर रही थी। राजंका एस मोड़ के पास अचानक जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे कार में बैठे दो - दो व्यक्ति घायल हो गये। तत्काल ही दोनों को उठाकर पानी वगैरह दिए। साथ ही स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस और टोंटो थाना में कॉल किया। घटना स्थल से मात्र कुछ दूरी पर ही हम पीछे बाइक से आ रहे थे जिसे तत्काल दोनों को सहायता मिल गयी। समय रहते चारों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। समय पर अस्पताल पहुंचा दिए जाने के कारण उपचार शुरू हो पाया। अन्यथा देर होने पर खतरा बढ सकता था।

chat bot
आपका साथी