Lockdown Violation in Jamshedpur: 203 लोगों से वसूला एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना, दुकानें सील

Lockdown Violation in Jamshedpur लाॅकडाउन के नियमों की अनेदखी पर कार्रवाइ लगातार जारी है। लॉकडाउन उल्लंघन और बगैर मास्क के घूमने वाले 203 लोगों को पकड़ा गया। दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक लाख 25 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:52 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:06 PM (IST)
Lockdown Violation in Jamshedpur: 203 लोगों से वसूला एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना, दुकानें सील
बगैर मास्क के घूमने वाले 203 लोगों को पकड़ा गया।

जमशेदपुर, जासं। यातायात विभाग ने जमशेदपुर शहर के 33 चेकिंग प्वाइंट पर चलाए गए अभियान में सोमवार को लॉकडाउन उल्लंघन और बगैर मास्क के घूमने वाले 203 लोगों को पकड़ा। दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक लाख 25 हजार रुपया जुर्माना वसूला। यातायात डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि चेकिंग गाेलमुरी, मानगो, जुगसलाई, बिष्टुपुर और साकची इलाके में लगाई गई थी। अभियान लगातार चल रहा है।

उधर, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत लागू लॉकडाउन के नियमों में बिष्टुपुर की दो दुकान को 24 घंटे के लिए सील किया गया है। बिष्टुपुर की इंसिडेंट कमांडर सह कार्यपालक दंडाधिकारी सविता टोपनो ने सोमवार को बिष्टुपुर मार्केट में जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित समय शाम चार बजे के बाद एक मोबाइल शॉप और एक चाय दुकान को खुला पाए जाने पर यह कार्रवाई की। उन्होंने दुकान बंद करने का नोटिस जारी करते हुए संचालकों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए।

वीकेंड लाॅकडाउन में बाद बढी गहमागहमी

दरअसल, कोरोना को लेकर झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया है, जो 17 से 24 जुलाई तक प्रभावी है। इसी कड़ी में शनिवार शाम चार बजे से वीकेंड लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसकी अवधि सोमवार सुबह छह बजे समाप्त हो गई। 38 घंटे की लगातार बंदी के बाद सोमवार को सुबह छह बजे से ही शहर के बाजार व सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर बाइक व कार का मेला देखने को मिला। सब्जी और फल दुकान से लेकर किराना दुकान और पूजा दुकान में भी भीड़ दिखी। साकची, मानगो, बिष्टुपुर, गोलमुरी, कदमा, सोनारी समेत तमाम बाजारों में सब्जी खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े। सड़क किनारे भी तमाम सब्जी की दुकान लगी थी। फल के ठेले भी जगह-जगह लगे थे। हर जगह ग्राहकों की भीड़ दिखी। शाम चार बजे तक शहर में यही नजारा दिखा, जबकि सड़क पर वाहनों की कतार शाम सात बजे तक उसी तरह लगी रही।

पूजा दुकानों पर भी दिखी भीड़

सोमवार को शहर में सब्जी, राशन, फल से लेकर किराना की दुकानों पर तो भीड़ दिखी ही, पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखी। इसकी वजह रही सोमवार का व्रत। कई लोगों सोमवार का व्रत करते हैं। सोमवार को ही भीमसेनी एकादशी भी है। एकादशी का व्रत करने वालों के लिए यह बहुत महत्व रखता है। पुलिस प्रशासन भी रहा व्यस्तसोमवार को आंशिक लॉकडाउन खुलते ही पुलिस प्रशासन भी चौक चौराहे पर मुस्तैद दिखा। जगह-जगह हेलमेट और मास्क की चेकिंग हो रही थी। हालांकि सब्जी बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। वहां पुलिस भी नहीं थी। आमतौर पर जमशेदपुर में पुलिस शाम चार बजे के बाद ही सक्रिय होती है। आंशिक लॉकडाउन में शाम चार बजे तक की दुकानों को खोलने की अनुमति है, लिहाजा इसके बाद पुलिस की चेकिंग तेज होती है।

chat bot
आपका साथी