Lifestyle : इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा होती है दिल की बीमारी, आप भी रहें सचेत

Lifestyle कई बीमारियों का सीधा संबंध ब्लड ग्रुप से होता है। शोध में यह बात सामने आई है कि कई ऐसे ब्लड ग्रुप हैं जिसमें दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन ससमय हम सचेत हो जाएं तो यह समस्या खुद ब खुद दूर भाग जाएगा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:15 AM (IST)
Lifestyle : इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा होती है दिल की बीमारी, आप भी रहें सचेत
Lifestyle : इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा होती है दिल की बीमारी

जमशेदपुर : अगर आपका ब्लड ग्रुप ए, बी या फिर एबी पॉजिटिव है तो सावधान। इन ब्लड ग्रुप वालों में दिल की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है।

इसके पीछे का वास्तविक कारण पता नहीं है, लेकिन कुछ लोग ब्लड क्लॉटिंग या थ्रोम्बॉसिस को इसकी वजह मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ए, बी या एबी ब्लड ग्रुप की लाल रक्त कोशिकाएं और जिन वाहिकाओं से ये बहती हैं, उनके चिपचिपी होने के कारण इनमें ब्लड फ्लो आसान नहीं हो पाता।

एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय संबंधी बीमारियां का खतरा ज्यादा होता है। ए और बी ब्लड ग्रुप में इसके मुकाबले कम एंटीबॉडीज होती है।

ए और बी ब्लड ग्रुप वालों में ब्लड क्लॉट का खतरा अधिक

ए और बी ब्लड ग्रुप वालों को विशेष रूप से सावधान होने की जरूरत है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. बलराम झा के अनुसार, इनके नसों में ब्लड क्लॉट की संभावना 51 प्रतिशत होती है, जबकि उनके फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की संभावना 47 प्रतिशत रहती है। ए ब्लड ग्रुप में हृदय संबंधित बीमारी का खतरा छह प्रतिशत, बी ब्लड ग्रुप में 15 प्रतिशत और एबी ब्लड ग्रुप में सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत होगा है।

खान-पान में बरते सावधानी

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि इस ब्लड ग्रुप वालों को खान-पान में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि इनमें हृदय संबंधी बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। इससे बचाव के लिए लोगों को अपने दिनचर्या में योग व शारीरिक श्रम को अवश्य रूप से शामिल करना चाहिए।

वहीं, खान-पान में मसालेदार भोजन कम करें। साथ बाहरी खाद्य-पदार्थ का सेवन बिल्कुल नहीं करें। भागदौड़ की जिंदगी में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब उम्र 40 के बाद ही हृदय रोगी सामने आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी