Lifestyle : आपकी लिपस्टिक असली है नकली, इस तरह से करें पहचान

Fashion Tips लिपस्टिक नारी के सौंदर्य में चार चांद लगा देता है। लेकिन कई बार नकली लिपिस्टक लगाने से इसके साइड इफेक्ट होने लगते हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि असली और नकली लिपिस्टक की कैसे पहचान करें....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:41 AM (IST)
Lifestyle : आपकी लिपस्टिक असली है नकली, इस तरह से करें पहचान
Lifestyle : आपकी लिपस्टिक असली है नकली, इस तरह से करें पहचान

जमशेदपुर : बाजार में लिपस्टिक असली व नकली दोनों बिक रही है। ऐसे में कई बार नकली लिपस्टिक आपको नुकसान कर देता है। ऐसे में आपको नकली व असली लिपस्टिक के बारे में जानना जरूरी है। इसे आप घर पर ही जांच कर सकते हैं। कई बार लिपस्टिक एक्सपायरी हो जाता है लेकिन उसपर डेट नहीं होने की वजह से पहचान में नहीं आता है और महिलाएं खरीद लेती है। इसके बाद जब वे लगाती को उन्हें नुकसान होने लगता है। ऐसे में उसे भी आप पहचान कर सकते हैं। इस तरह से आप लिपस्टिक की पहचान कर सकते हैं।

स्किन में जलन हो तो हो जाएं सावधान

कई बार देखा जाता है कि महिलाएं दो साल तक एक ही लिपस्टिक इस्तेमाल करती है। दरअसल, वह खरीद कर लाती है लेकिन कम इस्तेमाल होने की वजह से वह लंबे समय तक चलता है। ऐसे में अगर लिपस्टिक दो साल से अधिक का होता है तो वह आपको नुकसान करने लगता है। उत्पादन तिथि के दो साल के बाद अगर आप लिपस्टिक लगाते हैं तो उससे स्किन में जलन व सूजन जैसी समस्याएं आती है।

लिपस्टिक में नमी दिखे तो हो जाएं सावधान

अगर आपकी लिपस्टिक में नमी दिख रहा है तो सावधान हो जाएं। कई बार देखा जाता है कि लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर पानी के बूंद-बूंद से बनने लगता है। बूंद बनने का यह संकेत है कि लिपस्टिक खराब हो गया है और इससे आपके होठों पर जलन जैसी समस्या हो सकती है।

 

 लिपस्टिक से बदबू आना

अगर लिपस्टिक से किसी तरह की बदबू भी आने लगे तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह संकेत भी लिपस्टिक खराब होने का है। दरअसल, हर लिपस्टिक में कुछ न कुछ मात्रा में एसेंस ऑयल जरूर रहता है, जिसके कारण इसमें खुशबू मौजूद रहता है। जब ज्यादा दिन तक लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं होता है तो यह खुशबू गायब हो जाता है और बदबू आने लगता है।

 

 लिपस्टिक का होंठों पर नहीं चढ़ना

अगर लिपस्टिक का रंग होंठों पर नहीं चढ़े तो भी सावधान होने की जरूरत है। जब लिपस्टिक का रंग होंठों पर नहीं चढ़े तो समझ लीजिए लिपस्टिक खराब हो गया है। इसके साथ ही लिपस्टिक लगाने पर चिपचिपापन व खुरदारापन महसूस होता है।

chat bot
आपका साथी