पेट्रोल-डीजल या बैट्री छोड़िए, अब हाइड्रोजन से चलेगी कार, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंडरोवर ने शुरू किया प्रयोग

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब कार कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर जोर दे रही है। टाटा मोटर्स इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यूरोप व इंग्लैंड में टाटा मोटर्स की जगुआर लैंडरोवर को हाइड्रोजन से चलाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:00 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल या बैट्री छोड़िए, अब हाइड्रोजन से चलेगी कार, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंडरोवर ने शुरू किया प्रयोग
अब हाइड्रोजन से चलेगी कार, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंडरोवर ने शुरू किया प्रयोग

जमशेदपुर, जासं। अभी तक आपने यही सुना है कि पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारें इतिहास बन जाएंगी। नया जमाना इलेक्ट्रिक कारों का होगा। टाटा समेत तमाम कंपनियां इसका उत्पादन जोर-शोर से कर रही हैं, लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि एक ऐसी कार कंपनी है, जो हाइड्रोजन गैस से कार चलाने की तैयारी में है।

दरअसल, दुनिया की महंगी कारों में शुमार जगुआर लैंडरोवर ने इसका प्रयोग भी शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि हाइड्रोजन गैस में अधिक ईंधन क्षमता है। इसमें आसानी से और जल्दी से ईंधन भरा जा सकता है। इसके साथ ही कम तापमान पर ईंधन की खपत दूसरे विकल्पों के तौर पर कम होती है।

2030 तक जगुआर के सभी ब्रांड हो जाएंगे इलेक्ट्रिक

जगुआर लैंडरोवर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली एसयूवी तैयार करने जा रही है। बहुत जल्द इसका मॉडल सड़क पर दिखने लगेगा। यह कार कार्बन उत्सर्जन के लिए भी उम्दा साबित होगी। भारत में इस कंपनी का संचालन टाटा मोटर्स ही कर रही है। इसके साथ-साथ जगुआर ब्रांड की सभी कार 2025 तक इलेक्ट्रिक संचालित आ जाएगी। ऐसा नहीं है कि इसकी सभी कार हाइड्रोजन से चलेगी, कंपनी निकट भविष्य में बैट्री संचालित छह एसयूवी लांच करने जा रही है।

यूरोप में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कार पर प्रतिबंध

यूरोप और एशिया के ज्यादातर देशा में कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही हैं। यूरोप में तो पेट्रोल-डीजल वाली कारों का उत्पादन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में अन्य कार कंपनियां भी हाइड्रोजन के विकल्प पर विचार करने लगी हैं। बताया जाता है कि यह पैसे की बचत भी करेगा, क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध होने वाला ईंधन है। हाइड्रोजन गैस पानी और हवा दोनों के माध्यम से बनाया जाता है। बीएमडब्ल्यू भी अगले वर्ष तक हाइड्रोजन कार लाने की तैयारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी