ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डा. अरविद लाल

दूसरी बार महासचिव बने शंकर पाठक पहली बार महिला सदस्य कुसुम ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:30 AM (IST)
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डा. अरविद लाल
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डा. अरविद लाल

जासं, जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर की आमसभा से संस्था कार्यालय मिथिला भवन में रविवार को आयोजित हुआ। सर्वप्रथम आमसभा के प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन और ललित बाबू के चित्र पर आजीवन सदस्यों की ओर से पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । डेजी ठाकुर ने भगवती गीत जय जय भैरवी गाया गया। इसके बाद महासचिव शंकर पाठक द्वारा पिछले आमसभा की कार्यवाही प्रतिवेदन को आजीवन सदस्यों के बीच रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वर्ष के क्रियाकलाप का विवरण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज ने वर्ष 2019 -20 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, इसे भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अध्यक्ष पी एन झा ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन के साथ आजीवन सदस्यों को धन्यवाद देते हुए प्रथम सत्र समाप्ति की घोषणा की ।

दूसरे सत्र की शुरुआत नव कार्यकारिणी गठन के लिए महासचिव ने डाक्टर अशोक अविचल जीवछ झा एवं नवकांत झा को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया। चुनाव पर्यवेक्षकों का ध्वनिमत से स्वागत सदस्यों ने किया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने आमसभा से अध्यक्ष और महासचिव पद के नाम का प्रस्ताव मांगा। अध्यक्ष के रूप में डा. अरविद लाल लाल और महासचिव के रूप में शंकर पाठक का नाम आया। इसे सर्वसम्मति से आजीवन सदस्यों ने समर्थन किया। महासचिव शंकर के प्रथम कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के कारण दोबारा उन्हें महासचिव बनाया गया। आमसभा का संचालन सुजीत कुमार झा के द्वारा किया गया। इस में समिति ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए पहली बार कार्यकारिणी में सम्मान पूर्वक स्थान दिया। इस आमसभा 170 सदस्य उपस्थित थे।

-------------------

कल्याण समिति की टीम :

अध्यक्ष-डा. अरविद लाल, महासचिव - शंकर कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष डा. अशोक कुमार झा पंकज, उपाध्यक्ष - राजीव ठाकुर, कुसुम ठाकुर, विजय चंद्र झा, सरोज कांत झा, सहायक सचिव सुभाष चंद्र झा, विक्रमादित्य सिंह, जय प्रकाश झा, रवींद्र कुमार मिश्रा। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बच्चन झा ,सुबोध झा, धनंजय सिंह, नवीन कुमार, गोपालजी चौधरी, पंकज कुमार राय, राघव मिश्रा, शिव चंद्र झा, मनोज झा, किरण वर्मा, बैजू मिश्रा, अमित कुमार झा, प्रफुल्ल मिश्रा एवं निवास झा का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ।

chat bot
आपका साथी