Jamshedpur News: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डा. अरविंद लाल, महासचिव शंकर पाठक

Lalit Narayan Mishra Cultural and Social Welfare Samiti. ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर की आमसभा से संस्था कार्यालय मिथिला भवन में रविवार को आयोजित हुइ। डेज़ी ठाकुर के द्वारा भगवती गीत जय जय भैरवी गाया गया ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:55 PM (IST)
Jamshedpur News: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डा. अरविंद लाल, महासचिव शंकर पाठक
ये है ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति की पूरी टीम।

जमशेदपुर, जासं। ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर की आमसभा से संस्था कार्यालय मिथिला भवन में रविवार को आयोजित हुइ।  डेज़ी ठाकुर के द्वारा भगवती गीत जय जय भैरवी गाया गया । इसके बाद महासचिव शंकर पाठक द्वारा पिछले आमसभा की कार्यवाही प्रतिवेदन को आजीवन सदस्यों के बीच रखा गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वर्ष के क्रियाकलाप का विवरण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज ने वर्ष 2019 -20 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसे भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अध्यक्ष पी एन झा ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन के साथ आजीवन सदस्यों को धन्यवाद देते हुए प्रथम सत्र समाप्ति की घोषणा की ।

दूसरे सत्र की शुरुआत नव कार्यकारिणी गठन के लिए महासचिव ने डॉक्टर अशोक अविचल जीवछ झा एवं नवकांत झा को चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में आमंत्रित किया। चुनाव पर्यवेक्षकों का ध्वनिमत से स्वागत उपस्थित सदस्यों ने किया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने आमसभा से अध्यक्ष और महासचिव पद के नाम का प्रस्ताव मांगा। अध्यक्ष के रूप में डा. अरविंद लाल लाल और महासचिव के रूप में शंकर पाठक का नाम आया। इसे सर्वसम्मति से आजीवन सदस्यों के द्वारा समर्थन किया गया। महासचिव शंकर के प्रथम कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के कारण दुबारा उन्हें महासचिव के रूप में चयन किया गया । आमसभा का संचालन सुजीत कुमार झा के द्वारा किया गया । इस आमसभा में समिति ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पहली बार कार्यकारिणी में सम्मान पूर्वक स्थान दिया। इस आमसभा 170 सदस्य उपस्थित थे।

ये है ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति की पूरी टीम

अध्यक्ष-डा. अरविंद लाल, महासचिव - शंकर कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष डा. अशोक कुमार झा पंकज, उपाध्यक्ष - राजीव ठाकुर, कुसुम ठाकुर, विजय चंद्र झा, सरोज कांत झा, सहायक सचिव सुभाष चंद्र झा, विक्रमादित्य सिंह, जय प्रकाश झा, रवींद्र कुमार मिश्रा। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बच्चन झा ,सुबोध झा, धनंजय सिंह, नवीन कुमार, गोपालजी चौधरी, पंकज कुमार राय, राघव मिश्रा, शिव चंद्र झा, मनोज झा, किरण वर्मा, बैजु मिश्रा , अमित कुमार झा, प्रफुल्ल मिश्रा एवं निवास झा का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ।

chat bot
आपका साथी