मजदूर संगठन मना रहे भारत बचाओ दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की याद में आयोजन Jamshedpur News

Trade union. देश के मजदूर और कर्मचारी संगठन रविवार को भारत बचाओ दिवस मना रहे हैं। 18 अगस्त को कोयला मजदूरों की हड़ताल का समर्थन भी करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:37 PM (IST)
मजदूर संगठन मना रहे भारत बचाओ दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की याद में आयोजन Jamshedpur News
मजदूर संगठन मना रहे भारत बचाओ दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की याद में आयोजन Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। देश के मजदूर और कर्मचारी संगठन रविवार को भारत  बचाओ दिवस मना रहे हैं। 1942 में आठ अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान से महात्मा गांधी ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो का एलान किया था और नौ अगस्त से पूरे देश में ब्रिटिश शासकों के खिलाफ देश की जनता सड़कों पर उतर गयी थी। देश के ट्रेड यूनियन आंदोलन ने इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में और उससे प्रेरणा लेते हुए देश की संपदा की हो रही कथ‍ित लूट के खिलाफ भारत बचाओ दिवस आयोजित किए जाने का आह्वान किया है।

ट्रेड यूनियनों ने शासक वर्ग द्वारा कथ‍ित रूप से सार्वजनिक उद्यमों के प्रतिष्ठानों जैसे रक्षा, कोयला, इस्पात,दूरसंचार, बैंक, बीमा, रेलवे, पेट्रोलियम, एअरपोर्ट और बंदरगाह समेत अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों को देशी - विदेशी पूंजीपतियों को सौंपे जाने के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला लिया है। झारखंड में इस विरोध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों, फेडरेशनों और एसोसिएशनों की एक संयुक्त बैठक इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में की गई थी जिसमें सीटू के प्रकाश विप्लव, एचएमएस के रघुनंदन राघवन, एटक के पीके गांगुली, एक्टू के शुभेंदु सेन, एमएल सिंह, समेत कई श्रमिक नेताओं ने हिस्सा लिया था।

कोयला मजदूरों की हड़ताल का समर्थन

बैठक में 18 अगस्त को कोयला मजदूरों की हड़ताल का समर्थन किए जाने का फैसला करते हुए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपनी सभी संबद्ध यूनियनों से समर्थन का आह्वान किया । 

एटक ने की सहभागिता

संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर एटक की ओर से भारत बचाओ दिवस अंबुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व नेतृत्व में मनाया गया।अंबुज ने कहा कि देश की जनता के सामने आज बिल्कुल विपरीत परिस्थिति है। देश में अंग्रेजों से लड़कर जो कानून मजदूरों के हित में बना था आज उन सभी कानूनों को देश के उद्योगपतियों के हित में मनमर्जी बदला जा रहा है। साथ ही देश की राष्ट्रीय संपत्ति रेलवे, बैंक, कोयला को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। ऐसे में देश की आजादी से पहले का संगठन एटक है जिसने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। आज जब देश की संप्रभुता को बेचा जा रहा है तब एटक अपने दायित्वों का पालन करते हुए भारत बचाओ देश बचाओ दिवस के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर में बारीगोरा यूनियन कार्यालय में प्रतिवाद दिवस से कार्यक्रम शुरू किया गया। इस आयोजन में मुख्यरूप से अंबुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, निगमानंद पाल, अजय सिंह, राम सिंह, शंभू सिंह, रामानुज उपाध्याय, भास्कर राय, बीके रॉय, राजीव कुमार राम, इकबाल, ज्वाला सिंह, एसके उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, श्रवण सिंह, सुरेश बायपाई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी