मुसाबनी में चला कोविड-19 स्पेशल टेस्ट ड्राइव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दाडीह मुसाबनी के द्वारा शनिवार को प्रखंड में 9 जगहों पर कोविड-19 स्पेशल जांच अभियान का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट 448 लोगों का एवं आरटीपीसीआर के तहत 217 लोगों की जांच की गई..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:00 AM (IST)
मुसाबनी में चला कोविड-19 स्पेशल टेस्ट ड्राइव
मुसाबनी में चला कोविड-19 स्पेशल टेस्ट ड्राइव

संसू, मुसाबनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दाडीह मुसाबनी के द्वारा शनिवार को प्रखंड में 9 जगहों पर कोविड-19 स्पेशल जांच अभियान का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट 448 लोगों का एवं आरटीपीसीआर के तहत 217 लोगों की जांच की गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभावती टोपनो ने बताया कि जिनमें 12 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। सुरदा जांच शिविर में 55 लोगों में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। नीमडीह में 25 लोगों की जांच में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिला। सीएचसी में 42 लोगों की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार साहू, डॉक्टर ज्योति कुमारी, एएनएम गीता महतो, उमारानी महतो, शोभा जोजो, डुमिनी मुर्मू, आरती रानी मंडल, रीना मेहता, रेनू मेहता, कांति कुमारी एवं संबंधित केंद्र की सहिया एवं एमपीडब्ल्यू की अहम भूमिका रही। 287 लोगों ने ली वैक्सीन : प्रखंड के जेसी स्कूल परिसर के आशा आडिटोरियम में बनाया गया वैक्सीन सेंटर में शनिवार को 18 से 44 वर्ष के 289 लोगों को वैक्सीन का पहला डोल दिया गया। वैक्सीन के पहले लोगों का कोरोना जांच किया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शंकर टुडू ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। रविवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को को-वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। जिस किसी का 28 दिन पूरा हो गया वैसे लोगों को कोवैसक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जाएगा। वैक्सीन का कार्य सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी