आज से खुलेगा कोल्हान विश्वविद्यालय, रुसा की टीम करेगी योजनाओं का निरीक्षण Jamshedpur News

दीपावली छठ चित्रगुप्त पूजा एवं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय मंगलवार से खुल रहा है। विवि के खुलने के साथ ही राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के योजनाओं की समीक्षा करने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की एक टीम आ रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 10:08 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:33 PM (IST)
आज से खुलेगा कोल्हान विश्वविद्यालय, रुसा की टीम करेगी योजनाओं का निरीक्षण Jamshedpur News
आज से खुलेगा कोल्हान विश्वविद्यालय। फाइल फोटो। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। दीपावली, छठ, चित्रगुप्त पूजा एवं अन्य पर्व त्योहारों की छुट्टी के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय मंगलवार से खुल रहा है। विवि के खुलने के साथ ही राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के योजनाओं की समीक्षा करने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की एक टीम आ रही है। यह टीम विश्वविद्यालय में रुसा मानिटरिंग सेल की बैठक कर कार्यो की समीक्षा करेगी तथा जमशेदपुर के कालेजों में चल रहे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेगी। खासकर यह टीम जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण कार्य की समीक्षा करेगी। मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा रुसा से बन रहे विश्वविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की गई थी, इस कारण इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि इस शिकायत के बाद विवि के रजिस्ट्रार का ही तबादला कर दिया गया, अब देखना है कि इस बैठक में उन योजनाओं का क्या होगा। नौ माह होने वाली राज्य कमेटी के साथ बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में रुसा की कोई राशि विश्वविद्यालय को नहीं मिल रही है। इधर विश्वविद्यालय के मंगलवार से खुलने के साथ ही छात्र संगठनों द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर आंदोलनों की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। झारखंड छात्र मोर्चा ग्रेजुएट कालेज इकाई की ओर से कालेज में भूगोल में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा आजसू द्वारा भी ज्ञापन सौंपने की बात कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी