कोल्हान विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियां शुरू, इंटर कॉलेज बैडमिंटन का चैंपियन बना वर्कर्स काॅलेज

कोल्हान विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के प्रारंभ होते ही खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ हो गई है। शनिवार को जमशेदपुर वर्कर्स काॅलेज के वोकेशनल विभाग द्वारा इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्हाइट फेदर बैडमिंटन कोर्ट सिमूलडांगा में किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 05:09 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियां शुरू, इंटर कॉलेज बैडमिंटन का चैंपियन बना वर्कर्स काॅलेज
प्रतियोगिता के सभी वर्गों में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

जमशेदपुर, जासं। कोल्हान विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के प्रारंभ होते ही खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ हो गई है। शनिवार को जमशेदपुर वर्कर्स काॅलेज के वोकेशनल विभाग द्वारा इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्हाइट फेदर बैडमिंटन कोर्ट , सिमूलडांगा में किया गया।

इस टूर्नामेंट में एबीएम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, को-आपरेटिव कॉलेज एवं वर्कर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन कोच विवेक कुमार शर्मा थे। प्राचार्य डा. एसपी महालिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने समय-समय पर इस तरह के आयोजन पर बल दिया। इस तरह के प्रयास से छात्रों एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वर्कर्स कॉलज प्रतियोगिता का चैंपियन बना। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल (पुरुष) के विजेता वर्कर्स कॉलेज के एम नरेंद्रन, सिंगल (महिला) के विजेता वर्कर्स कॉलेज की पायल कुमारी, डबल (पुरुष) के विजेता एम नरेंद्रन एवं रौनक कुमार, डबल (महिला) की विजेता वर्कर्स कॉलेज की ही पायल कुमारी एवं सिमरन खातून की टीम रही। मिक्स डबल के विजेता वर्कर्स कॉलेज के अंशुमान कुमार एवं पायल कुमारी रही।

ये आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय

इस आयोजन को सफल बनाने में वोकेशनल विभाग के संयोजक डा. अनिल चंद्र पाठक एवं शिक्षक अमर नाथ सिंह, संदीप कुमार, विवेक कुमार सिंह, सोमनाथ परेया, अमित कुमार, मेघा कुमारी एवं खेल प्रभारी सुभाष चंद्र दास का योगदान रहा। मौके पर डॉ जावेद इक़बाल, डा. श्वेता कुमारी, डा. पुष्पा तिवारी, डा. वाजदा तब्बशुम एवं डा. राफिया बेगम के अलावा छात्र प्रतिनिधि सागर राय, सागर ओझा, बापन घोष अनिप अनुरंजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी