जानिए आज जमशेदपुर के सदर अस्पताल के ओपीडी में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

कोरोना महामारी के बाद अब जमशेदपुर में डेंगू चिकनगुनिया के साथ जापानी बुखार ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपकी तबीयत नासाज है तो फिर सदर अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 09:42 AM (IST)
जानिए आज जमशेदपुर के सदर अस्पताल के ओपीडी में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात
जानिए आज जमशेदपुर के सदर अस्पताल के ओपीडी में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

जमशेदपुर : कोरोना मरीजों की संख्या कम होते ही ओपीडी में सामान्य मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में रोजाना 400-500 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर के होते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या सबसे अधिक मेडिसीन ओपीडी में रहती है।

परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में लगभग सभी विभाग संचालित होने लगा है। इसमें मेडिसीन के अलावा महिला एवं प्रसूति रोग विभाग, सर्जरी, दंत रोग विभाग, नेत्र विभाग, चर्म रोग विभाग, मानसिक विभाग शामिल हैं। ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू हो जाती है जो दोपहर तीन बजे तक संचालित होती है। इस दौरान चिकित्सकों को समय पर पहुंचना होता है। अगर चिकित्सक देर करते तो मरीज हंगामा करने लगते हैं। चूकि सदर अस्पताल परिसर में ही सिविल सर्जन कार्यालय भी है। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. एके लाल का ध्यान हमेशा सदर अस्पताल पर रहता है। ताकि किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आए। 

आज सर्जरी ओपीडी रहेगा बंद

सदर अस्पताल में तीन दिन ही सर्जरी ओपीडी संचालित होता है। वहीं, तीन दिन मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। सर्जरी विभाग में अभी सिर्फ एक डॉक्टर तैनात है। ऐसे में वे तीन दिन ओपीडी चलाते हैं और तीन दिन ऑपरेशन करते हैं। सोमवार, मंगलवार व बुधवार ओपीडी रहता है। जबकि गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को ऑपरेशन होता है।

गुरुवार को ओपीडी में ये डॉक्टर मिलेंगे मेडिसीन विभाग : डॉ. बी. साहा चर्म रोग विभाग : डॉ. निकिता गुप्ता नेत्र रोग विभाग : डॉ. विवेक केडिया सर्जरी विभाग : आज बंद रहेगा। दंत रोग विभाग : डॉ. विमलेश कुमार। मनोचिकित्सक : डॉ. दीपक गिरी। आईसीयू विभाग : डॉ. फैजल खान (इंचार्ज) महिला एवं प्रसूति रोग विभाग : डॉ. प्रेम लता, डॉ. रंजू कुमारी, डॉ. दीपाली घोष, डॉ. मीता सिंह, डॉ. मालती हांसदा में से कोई एक चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहती है। चूंकि इन्हें महिला एवं प्रसूति विभाग 24 घंटे संचालित करना होता है। ऐसे में इनमें से कोई एक चिकित्सक रोजाना ओपीडी में तैनात रहती हैं।  

chat bot
आपका साथी