Durga Puja 2021: दुर्गापूजा के पंडाल में लाइटिंग की मनाही, ठेला-दुकान भी नहीं लगेंगे

Durga Puja 2021 दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति है लेकिन पंडाल में लाइटिंग की सजावट नहीं होनी चाहिए। एक समय में क्षमता का 50 प्रतिशत या 25 से अधिक व्यक्ति (जो कम हो) के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। मास्क अनिवार्य रहेगा। पंडाल के आसपास ठेला-दुकान नहीं लगना चाहिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 05:42 PM (IST)
Durga Puja 2021: दुर्गापूजा के पंडाल में लाइटिंग की मनाही, ठेला-दुकान भी नहीं लगेंगे
पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित नहीं किया जाएगा।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पूजा कमेटियों के साथ बैठक कर रहा है, जिसमें कोरोना को लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देश से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ), धालभूम संदीप कुमार मीणा ने सीतारामडेरा, सिदगोड़ा व आजादनगर थाना में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके अलावा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल ने भी शहरी क्षेत्र में शांति समिति के साथ बैठक की।

बैठक में बताया गया कि दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति है, लेकिन पंडाल में लाइटिंग की सजावट नहीं होनी चाहिए। एक समय में क्षमता का 50 प्रतिशत या 25 से अधिक व्यक्ति (जो कम हो) के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। मास्क अनिवार्य रहेगा। पंडाल के आसपास ठेला-दुकान नहीं लगना चाहिए। मेला, डांस, आर्केस्ट्रा, गरबा, डांडिया आदि आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिमा की अधिकतम ऊंचाई पांच फुट होगी, कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा। भोग वितरण नहीं किया जाएगा। पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित नहीं किया जाएगा। आवश्यक रोशनी को छोड़कर आकर्षक रोशनी प्रतिबंधित होगी। विसर्जन जुलूस भी नहीं निकलेगा।

chat bot
आपका साथी