भाजपा नेता सूरज कुमार के निधन पर शोक की लहर, पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा

मंगलवार को जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री सूरज कुमार ने गुरुवार को टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले तीन दिनों से जिदगी की जंग लड़ रहे सूरज कुमार के गुरुवार सुबह निधन की खबर आते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:09 PM (IST)
भाजपा नेता सूरज कुमार के निधन पर शोक की लहर, पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा
भाजपा नेता सूरज कुमार के निधन पर शोक की लहर, पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा

जासं, जमशेदपुर : मंगलवार को जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री सूरज कुमार ने गुरुवार को टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले तीन दिनों से जिदगी की जंग लड़ रहे सूरज कुमार के गुरुवार सुबह निधन की खबर आते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजयुमो नेता सूरज कुमार की हत्या से शहर के भाजपाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को सूरज कुमार के हरहरगुट्टू स्थित आवास पर भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से सूरज कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सूरज कुमार का गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के पश्चात पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पार्टी के हाजरों कार्यकत्र्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

अपराध रोकने की दिशा में कड़े कदम उठाए सरकार : रघुवर दास

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के हमले में घायल भाजयुमो जमशेदपुर के महामंत्री सूरज कुमार के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। ईश्वरउनके परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिछले दो साल में हमले बढ़ गए हैं और सरकार-प्रशासन सुस्त पड़ा हुआ है। कहा कि सरकार कड़े कदम उठाए नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घटना की फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई : गुंजन यादव

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सूरज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा, कर्मठ एवं संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उन्होंने सूरज कुमार के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि संगठन के उभरते हुए जुझारू युवा नेता का यूं असमय चले जाना अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक है। शहर में अपराधियों के मन से प्रशासन का खौफ खत्म हो गया। गुंजन यादव ने जिला प्रशासन से घटना की ़फास्ट ट्रैक में सुनवाई करने एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल कोई भी दोषी बचने ना पाए चाहे वो जितने भी बड़े रसूखदार क्यों ना हो।

प्रशासन शहर में कानून का राज कायम करने में पूरी तरह विफल : प्रेम झा

वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सूरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत कम समय में अपनी सक्रियता और प्रभावी योगदान से अपनी पहचान बनाने वाले सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी। पूरे शहर में प्रतिदिन चोरी, छिनतई एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध भी अब सामान्य होने लगी है। राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कई महीनों बाद मामला दर्ज करने एवं अपने कुछ सत्ता के राजनीतिक आकाओं को खुश रखने में लगी प्रशासन, ़कानून का राज कायम करने में पूरी तरफ विफल रही है।

chat bot
आपका साथी