घरेलू महिलाओं ने दिखाया दम तो लोग हो गए दंग

पछले दो साल से कोविड-19 के कारण घर में बंद महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:02 PM (IST)
घरेलू महिलाओं ने दिखाया दम तो लोग हो गए दंग
घरेलू महिलाओं ने दिखाया दम तो लोग हो गए दंग

जासं, जमशेदपुर : पिछले दो साल से कोविड-19 के कारण घर में बंद महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई हंसी ठिठोली कर रही थी तो कोई कोरोना को दुत्कार कर रही थी। वंदना दास तो अपने बच्चे को लेकर परेशान थी। दो साल तक घर में बंद बच्चों को संभालना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था।

अर्बन सर्विसेज के तत्वावधान में सोनारी कम्युनिटी सेंटर के मैदान पर जब घरेलू महिलाएं मैदान पर उतरी तो सभी रंज ओ गम को ताख पर रख दिया। गुलाबी ठंड में उनके चेहरे की मुस्कान मानो यह कह रही हो कि आज सारी खुशियां समेट लेना है। महिलाओं के लिए बास्केट द बॉल, मार्बल एंड स्पून रेस, बॉल बैलेंस रेस, म्यूजिक चेयर, बॉमिग द सिटी, टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बास्केट द बॉल प्रतियोगिता में हेमा गुप्ता पहले, मुनमुन कुंडू दूसरे व सीमा देवी तीसरे स्थान पर रही। मार्बल व स्पून प्रतियोगिता में रीमा जायसवाल प्रथम, एकता लोहार दूसरे व रचना सिंह तीसरे स्थान पर रही। बॉल बैलेंस रेस में पूजा सिंह मुंडा पहले, वंदना दास दूसरे व रचना सिंह तीसरे स्थान पर रही। बॉल बैलेंस में पूजा सिंह मुंडा पहले, वंदना दास दूसरे व दुर्गा यादव तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिक एंड चेयर में निष्ठा बोस पहले, नमिता दूसरे व झुंबा कुंडू तीसरे स्थान पर रही। बांबिग द सिटी में हंसिका भारद्वाज पहले, माही कुमारी दूसरे व शान सिंह मुंडा तीसरे स्थान पर रही। टग ऑफ वार में खुशी टीम पहले, सुमित्रा की टीम दूसरे व जॉली की टीम तीसरे स्थान पर रही।

समारोह के मुख्य अतिथि एसके तोमर (सीनियर मैनेजर, क्यूए, टाटा मोटर्स) ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जीरेन जेवियर टोप्नो, साबू जोसेफ, गुरबारी हेम्ब्रम, मोहन राव सहित अन्य मौजूद थे। बिरधान मरांडी, किरण सिन्हा, सोनी कुमारी,मंजू देवी, राजेश्वर मंडल, बसंत मुखी, संजय जायसवाल,संजीव कुमार दास, अम्बा बाई ने आयोजन में महती भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी