Kitchen Tips : फ्रीज में इन पांच चीजों को रखेंगे तो पर जाएंगे फेर में

Kitchen Tips कई बार हम सभी जाने-अनजाने फ्रीज में ऐसी चीज रख देते हैं जिसे नहीं रखना चाहिए। नतीजा या तो वह खराब हो जाता है या फिर सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जानिए किस चीज को फ्रीज में रखें और किसे ना रखें...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:32 PM (IST)
Kitchen Tips : फ्रीज में इन पांच चीजों को रखेंगे तो पर जाएंगे फेर में
Kitchen Tips : फ्रीज में इन पांच चीजों को रखेंगे तो पर जाएंगे फेर में

जमशेदपुर : फ्रीज हमारी सुविधा के लिए बना है। पर क्या सभी चीजों को उसमें रखना आवश्यक है, नहीं। कुछ ऐसी चीजें भी है जिसमें उसे रखना नुकसानदायक साबित होता है। फ्रीज मे उसे रखने से वे चीजें और खराब हो जाता है। तथा उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।

कुछ ऐसी चीजें है जिसे बाहर रखने में ही फायदा है। हवादार व अंधरे स्थान पर उसे रखना काफी लाभप्रद साबित होता है। उसके अंदर केपोषक तत्व खराब नहीं होते तथा व सड़ने-गलने या फिर टाइट होने से भी बच सकता है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कईऐसी सारी चीजें हैं जिसे फ्रीज में रखना गलत होगा, लोगों के शरीर पर उसका बुरा असर पड़ेगा।

टमाटर : स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक फ्रीज में टमाटर रखने से उनका नेचुरल स्वाद गायब हो जाता है। अगर उसे फ्रीज में स्टोर करेंगे तो उसका नेचुरल स्वाद मर जाताहै तथा टमाटर में खटास हो जाता है।

केला: अवोकाडो व टमाटर की तरह केला को फ्रीज में रखने से उसके पकने के तरीके गड़बड़ हो जाएगी। ठंडा तापमन केला को नरम गूूूदेदार भी बना सकते हैं। साथ ही केले में मौजूद पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं।

प्याज व लहसून : ताजा प्जाय या लहसून को फ्रीज में नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि ठंडी, शुष्क हवा उनकी नमी, बनावट और स्वाद के साथ खिलवाड़ करेगी। इसके बजाय उन्हें एक ठंडी, अंधेरी जगह में रखें जो ठीक से हवादार हो और उसमे फफूंदी न लगे।

तेल : तेल को कभी भी फ्रीज मे ना रखें यह एक गर्म पदार्थ है इसे फ्रीज में रखने से इसमें मौजूद केमिकल्स का रिएक्शन हो सकता है। तेल को गैस के पास रखने की बजाय उसे ठंडी व अंधेरी जगह पर रखना सबसे अधिक उपयुक्त होता है। तेल को कभी भी ऐसी जगह भी नहीं रखे, जहां सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हो। इससे तेल जल्दी खराब हो जाता है। 

chat bot
आपका साथी