Kisan Karj Mafi List Online 2021 : किसान कर्ज माफी की झारखंड सरकार ने जारी कर दी सूची, देखिए आपका नाम है कि नहीं

Kisan Karj Mafi List Online 2021 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत 10वीं किस्त के रूप में तीन हजार रूपए आने वाले हैं। अब सरकार किसानों का कर्ज माफ कर दोहरी खुशी देने जा रही है। चेक कर पता कर लें आपका नाम है या नहीं....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:22 PM (IST)
Kisan Karj Mafi List Online 2021 : किसान कर्ज माफी की झारखंड सरकार ने जारी कर दी सूची, देखिए आपका नाम है कि नहीं
Kisan Karj Mafi List Online 2021 : किसान कर्ज माफी की झारखंड सरकार ने जारी कर दी सूची

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त 2021 को Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2021 की घोषणा की थी। किसान कर्ज माफी योजना के तहत झारखंड के सभी सीमांत और छोटे किसान का कर्ज माफ किया जाएगा, झारखंड के इन किसानों को कर्ज माफ करने के लिए सरकार ने इस बार के बजट में 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है।

झारखंड में पांच लाख से भी अधिक ऐसे किसान हैं जिन्होंने कर्ज ले रखा है, इनमें से ज्यादातर किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कर्ज ले रखा है। इन किसानों को सरकार लाभ के रूप में इनका कर्ज माफ करना चाह रही है, जिसके लिए राज्य सरकार ने Kisan Karj Mafi List Online 2021 जारी कर दी है। देखिए इसमें आपका नाम है कि नहीं।

कितने रुपये तक माफ किया गया कर्ज

इस बार Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2021 के तहत झारखंड सरकार द्वारा वैसे सभी किसान का कर्ज माफ किया जाएगा जिन्होंने 50,000 रुपये तक का लोन ले रखा है या बकाया राशि 50,000 रुपये तक है। यदि किसी किसान का बकाया राशि 50,000 रुपये से अधिक है तो उन्हें 50,000 रुपये से ऊपर की राशि चुकानी होगी । Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2021 के तहत 50000 रुपये तक का ही कर्ज माफ किया गया है ।

किसान केसीसी लोन माफी स्कीम का उद्देश्य

किसान कर्ज माफी योजना का लाभ वैसे छोटे और सीमांत किसानों को होगा जो कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हैं। इसके साथ ही कर्ज माफी की घोषणा होते ही वैसे सभी बैंक को भी लाभ होगा, जिनसे किसान ने कर्ज ले रखा है लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने की वजह से कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। किसान कर्ज माफी से बैंक को वापस उनका पैसा मिल जाएगा, जिससे बैंक अन्य किसानों को पुनः लोन दे सकेगी। Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2021 का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के किसानों को राहत पहुंचाना है।

किसान कर्ज माफी योजना-2021 के लाभ

किसान कर्ज माफी योजना का लाभ राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसान उठा पाएंगे। किसान कर्ज माफी योजना के शुरू होने से किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। जो किसान पिछले वित्त वर्ष में इनकम टैक्स जमा किए थे, उन्हें किसान कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसान कर्ज माफी योजना के तहत कर्ज माफ हो जाने से किसानों की आत्महत्या को रोकने में मदद मिलेगी। कर्ज माफी का लाभ लेकर किसान पुनः अपने किसानी के काम को शुरू कर पाएंगे और उन्हें दूसरे व्यापार में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी किसान का 50,000 रुपये से अधिक लोन है और वह बकाया लोन चुकाकर पुनः लोन लेना चाहता है, तो बैंक उसे ऋण देने में सक्षम रहेगा।

किसान कर्ज माफी योजना-2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र पहचान पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर

किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता किसान कर्ज माफी योजना का लाभ लेने के लिए किसान का झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है यदि किसान झारखंड का मूल निवासी नहीं होता है तो उसे झारखंड किसान ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। झारखंड राज्य के जो छोटे और सीमांत किसान हैं, उन्हें ही किसान कर्ज माफी योजना के तहत एक पात्र लाभार्थी माना जाएगा। जिन किसानों ने कर्ज ले रखा है, केवल वही किसान कर्ज माफी योजना का लाभ ले सकते हैं। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की सूची या लिस्ट कैसे देखें राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2021 में अपना नाम देखना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी केवल किसान कर्ज माफी योजना की घोषणा की गई है और एसएलबीसी के द्वारा पोर्टल पर काम किया जा रहा है और डाटा तैयार किया जा रहा है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा कोई आधिकारिक पोर्टल बनाई जाती है, सरकार इसकी सूचना जारी करेगी कि झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट-2021 कैसे डाउनलोड करना है और किसान का नाम कैसे देखना है।

chat bot
आपका साथी