बंगभाषियों ने खुदीराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मानगो स्थित शहीद खुदीराम बोस चौक पर शुक्रवार को बंगभाषी समन्वय समिति व अमल संघ सिदगोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस की 132वीं जयंती पर मानगो गोलचक्कर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:55 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:55 AM (IST)
बंगभाषियों ने खुदीराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन
बंगभाषियों ने खुदीराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

जासं, जमशेदपुर : मानगो स्थित शहीद खुदीराम बोस चौक पर शुक्रवार को बंगभाषी समन्वय समिति व अमल संघ, सिदगोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस की 132वीं जयंती पर मानगो गोलचक्कर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि के बाद महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी स्मारक स्थल पर गंदगी देख बिफर पड़े। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को फोन कर विरोध जताया और तुरंत स्मारक स्थल को साफ किया गया। संदीप ने कहा कि तीन वर्ष बाद भी चांडिल चौक स्थित शहीद खुदिराम बोस की प्रतिमा को उखाड़ फेंकने के जिम्मेदार पदाधिकारी तथा असामाजिक तत्व पर कार्रवाई न होना यह साबित करता है कि सभी सरकारें कितने गैर जिम्मेदार एवं असंवेदनशील हैं। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, नेपाल दास, मनोरंजन सरकार, बाबूलाल चक्रबर्ती, प्रणव मजूमदार, मृण्मय घोष, तरुण बोस, उदयन बोस, मोनी बागची, रीना घटक, पूरबी घोष, पूरबी दत्ता, विप्लव मल्लिक आदि भी उपस्थित थे।

अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो चौक स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विकास ने राज्य सरकार से मांग की कि खुदीराम की जयंती व पुण्यतिथि के दिन मानगो गोलचक्कर में विद्युत सज्जा की जाए। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाए। माल्यार्पण कार्यक्रम में राम सिंह कुशवाहा, प्यारेलाल साह, मनोज ओझा, सोनू सिंह, बिट्टू सिंह, दुर्गा दत्ता, संजीव पांडा, विभाष बनर्जी, अतनु हजारे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड में शिविर लगाकर दिव्यांगजनों के बीच उनके उपयोग के उपकरणों-यंत्रों का वितरण किया गया। सुयोग्य लाभुकों को जनप्रतिनिधियों व संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सुनने का यंत्र, ट्राईसाइकिल, बैसाखी आदि प्रदान किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगों के अधिकार के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पर्चे-हैंडबिल आदि बांटे गए।

chat bot
आपका साथी