kbc: अमिताभ बच्चन को देखते ही नर्वस हो गए थे जमशेदपुर के अभिषेक

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन-10 में जमशेदपुर के अभिषेक कुमार प्रसाद 50 लाख जीत चुके हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:15 PM (IST)
kbc: अमिताभ बच्चन को देखते ही नर्वस हो गए थे जमशेदपुर के अभिषेक
kbc: अमिताभ बच्चन को देखते ही नर्वस हो गए थे जमशेदपुर के अभिषेक

जमशेदपुर, जासं। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन-10 में जमशेदपुर के अभिषेक कुमार प्रसाद को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला है। उनके शो का प्रसारण मंगलवार को हुआ, जिसे उन्होंने परिवार के साथ टेल्‍को के प्रकाशनगर स्थित आवास पर देखा। पहले दिन का शो समाप्त होने तक वह 50 लाख जीत चुके हैं, जिसमें उनके चारों लाइफलाइन समाप्त हो गए। एक करोड़ का सवाल बुधवार को होगा।

अमिताभ बच्चन से जुड़े अनुभव के बारे में अभिषेक ने बताया कि उनके प्रति मन में पहले से ही आदर का भाव है, लेकिन पहली बार सामने देखकर वे काफी नर्वस हो गए थे। उनके साथ खुद को पाकर गर्व भी हो रहा था, तो मन में हजारों सवाल भी चल रहे थे। इतनी बड़ी पर्सनालिटी, लंबा कद, उनकी आवाज सबकुछ में चुंबकीय आकर्षण है। 

 थोड़ी देर बात करने के बाद हो गया सामान्य

अमूमन केबीसी में हॉट सीट पर बैठने वाले हर व्यक्ति के साथ ऐसा ही होता है, लेकिन अमिताभ जब थोड़ी देर बातचीत करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति सामान्य हो जाता है। चार-पांच मिनट में मैं भी नार्मल हो गया। अभिषेक ने बताया कि उनका जन्म मार्च 1987 को इसी शहर में हुआ, तो स्कूली शिक्षा भी यहीं हुई। 2005 में हिलटॉप स्कूल से प्लस टू करने के बाद वे चेन्नई चले गए, जहां एकेडमी ऑफ मेरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग से मरीन टेक्नोलाजी में बीई किया। 

 भाई हैं नेवी में कमांडर

फिलहाल वे मुंबई से 200 किलोमीटर दूर पानी जहाज पर कार्यरत हैं। उनके पिता ओंकार नारायण प्रसाद गांव (मुंगेर) में रहते हैं, जबकि यहां उनकी मां उषा किरण रहती हैं। बड़े भाई अश्विनी कुमार नेवी में कमांडर हैं। उनके इस एपिसोड की शूटिंग 13 नवंबर को हुई थी।

chat bot
आपका साथी