Jamshedpur Coronavirus News: कांतिलाल अस्पताल हो गया खाली, जमशेदपुर में कोरोना के 27 मरीज मिले, 172 मरीज स्वस्थ होकर लौटे

कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया बिष्टुपुर स्थित कांतिलाल मेमोरियल अस्पताल अब पूरी तरह से खाली हो चुका है। यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 100 बेड का अस्पताल खोला गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:00 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: कांतिलाल अस्पताल हो गया खाली, जमशेदपुर में कोरोना के 27 मरीज मिले, 172 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल चार हजार 884 लोगों की जांच हुई।

जमशेदपुर, जासं।  कोरोना मरीजों के लिए बनाया गया जमशेदपुर का बिष्टुपुर स्थित कांतिलाल मेमोरियल अस्पताल अब पूरी तरह से खाली हो चुका है। यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 100 बेड का अस्पताल खोला गया था।

वहीं, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल चार हजार 884 लोगों की जांच हुई। इसमें 27 कोरोना के नए मरीज मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 279 हो गई है। वहीं, लगातार चौथे दिन कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को चार हजार 741 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है।-172 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 172 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 49 हजार 959 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.48 फीसद है।

छह हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को छह हजार 470 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 984 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल तीन लाख 90 हजार 543 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लिए हैं। वहीं, 83 हजार 776 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी