कालीमाटी स्पॉट पर पिकनिक के लिए दर तय की गई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साकची बारी मैदान स्थित कालीमाटी पिकनिक स्पॉट पर 15 जनवरी से सभ्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:00 AM (IST)
कालीमाटी स्पॉट पर पिकनिक के लिए दर तय की गई
कालीमाटी स्पॉट पर पिकनिक के लिए दर तय की गई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साकची बारी मैदान स्थित कालीमाटी पिकनिक स्पॉट पर 15 जनवरी से सभी कर्मचारियों व शहरवासियों के वनभोज करने के लिए खुल जाएंगे। यहां पिकनिक के लिए शहरवासियों को 500, 3000 व 4000 रुपये किराया चुकाने होंगे। सोमवार को टाटा स्टील, कॉरपोरेट रिलेशन चीफ रितुराज सिन्हा व टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने पिकनिक स्पॉट की दर तय की।

टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के संयुक्त प्रयास से शहर में नया पिकनिक स्पॉट तैयार हुआ है। यहां जॉगर्स ट्रैक, ग्रीन जिम सहित 14 पिकनिक स्पॉट व मंच तैयार किया गया है, लेकिन पिकनिक करने वाले शहरवासियों व कर्मचारियों की संख्या के आधार पर भाड़ा तय किया गया है। पिकनिक स्पॉट की बुकिंग टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क के बगल में स्थित पार्क एंड गार्डन के नर्सरी ऑफिस से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी। सभी पिकनिक स्पॉट में मेंटनेंस के लिए 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा।

पांच पिकनिक स्पॉट पर है रोक :

जुस्को ने जुबली पार्क के अंदर बने पांच पिकनिक स्पॉट पर वनभोज पर रोक लगा दी है। इनमें प्रमोद उद्यान, ग्रीन हाउस, गरबेरा गार्डन, चंपा कुंज व लेक व्यू शामिल है।

इस तरह की रहेगी व्यवस्था :

-एमफी थियेटर में बिजली के बिल का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

-पार्क शाम छह बजे तक बंद हो जाएगा।

-पार्क के अंदर खाना पकाने पर रोक रहेगी।

-मॉर्निग वॉकर्स व जॉगर्स ट्रैक के लिए प्रतिमाह 200 रुपये की सदस्यता शुल्क पर छह माह का पास बनाना होगा।

-पार्क के अंदर टेंट, कुर्सी, टेबल सहित दो व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

स्पॉट का नाम क्षमता किराया

एमफी थियेटर 200 4000

टुलीप 100 3000

ऑर्चिड 100 3000

डेफोडिल्स 100 3000

लोटस 100 3000

मेरीगोल्ड प्लेटफॉर्म150 3000

गरबेरा 35 500

पेंसी 35 500

पेटुनिया 35 500

लिली 35 500

डेजी 35 500

कालेंडुला 35 500

हिबीस्कस 35 500 70 दिनों बाद तय हुई दर : कालीमाटी पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन पांच नवंबर को कंपनी के तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) सुनील भास्करन व आर रवि प्रसाद ने संयुक्त रूप से की थी, लेकिन सुनील भास्करन का तबादला होने जाने के कारण मामला रुक गया था। दिसंबर माह से ही पिकनिक का दौर शुरू हो जाता है लेकिन अब इसकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी