जेसीटी : हाता में विष्णु यज्ञ के लिए 401 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

हाता में 53वां पांच दिवसीय यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा विश्व शांति के लिए हर वर्ष होता है आयोजन इस बार नहीं लगेगा मेला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:30 AM (IST)
जेसीटी : हाता में विष्णु यज्ञ के लिए 401 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
जेसीटी : हाता में विष्णु यज्ञ के लिए 401 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : हाता में शनिवार को 53वां पांच दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर प्राचीन गुरुकुल आश्रम से 401 कन्याओं का एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ से 401 कन्याओं की कलश यात्रा चाईबासा स्थित पुलिया से जल भरकर हाता आश्रम तक लाया गया। यहां कलश की स्थापना कर अनुष्ठान को विधिवत आरंभ किया गया। प्रतिवर्ष पांच दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं पंचम विष्णु यज्ञ का आयोजन करता रहा है। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सतर्कता के तहत यहां मेला का आयोजन नहीं किया गया है। वहीं मुख्य पुजारी सुधांशु शेखर मिश्रा एवं दिलीप पांडे का कहना है कि विश्व शांति के लिए यज्ञ का अनुष्ठान प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सभी जाति, धर्म और संप्रदाय का योगदान प्राप्त होता है विश्वकल्याण जाति एवं धर्म में आपसी प्रेम, एकता और शांति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से माघ पूर्णिमा के पावन बेला में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस बार यज्ञ अनुष्ठान के दौरान कोरोना की समाप्ति के लिए पूर्णाहुति दी जाएगी ताकि राज्य से और पूरे देश से कोरोना मुक्त हो सके। इस यज्ञ में भाग लेने के लिए बिहार, बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों से भी लोग अपनी भागीदारी निभाते हैं। कलश यात्रा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद चंद्रावती महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, स्थानीय मुखिया सावित्री सरदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी