जमशेदपुर के सोनारी मेंं नशेड़ियों उत्पात, पार्क की दीवार तोड़ ग्रिल को फेंका

सोनारी थाना क्षेत्र सोनारी के रोड नंबर सात और आठ में नशेड़ियों ने उत्पात मचाया। चिल्ड्रन पार्क की दीवार को तोड़ दिया। ग्रिल को निकाल उसे ले गए। कुछ दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर छुपा दिया। लोगों की निगाह पड़ने पर सभी वहां से भाग निकले।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:49 AM (IST)
जमशेदपुर के सोनारी मेंं नशेड़ियों उत्पात, पार्क की दीवार तोड़ ग्रिल को फेंका
जमशेदपुर के सोनारी मेंं नशेड़ियों उत्पात, पार्क की दीवार तोड़ ग्रिल को फेंका

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र सोनारी के रोड नंबर सात और आठ में नशेड़ियों ने उत्पात मचाया। चिल्ड्रन पार्क की दीवार को तोड़ दिया। ग्रिल को निकाल उसे ले गए। कुछ दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर छुपा दिया। लोगों की निगाह पड़ने पर सभी वहां से भाग निकले।

इसके बाद स्थानीय लोग एकजुट हुए। ग्रिल को झाड़ियों से निकाल कर विद्युत पोल में बांधकर रख दिया। सूचना भाजमो नेता मुकुल मिश्रा को दी गई। इसके बाद सोनारी थाना की पुलिस को रविवार सुबह जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रिल को उठाकर थाना ले गई। सोनारी इलाके में अक्सर ऐसी घटना हो रही है। चिल्ड्रन पार्क के पास नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है।

नकली शराब की खरीद-बिक्री करने वाले चार गिरफ्तार, 124 बोतल शराब जब्त

  पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना की पुलिस ने नकली शराब की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुणाधर घोष, तपन पातर, मदन सेनापति और सोमेन सेनापति शामिल है। इनके पास से 124 बोतल शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ पुुलिस अधिकारी संजय सिंह की शिकायत पर बरसोल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला नदी में कूदी, लोगों ने बाहर निकाला

  बागबेड़ा थाना क्षेत्र बड़ौदा घाट के कुसुम घाट में प्रिया शर्मा नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद कांता सरकार ने उसे देख लिया। उसने शोर मचाया। वहां कुछ मछुआरे भी थे जो मछली मारने गए थे। महिला को मछुआरों ने बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला को खासमहल सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला बागबेड़ा कालोनी निवासी मिथुन शर्मा की पत्नी हैै। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी