अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयप्रकाश जयंती

जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:45 AM (IST)
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयप्रकाश जयंती
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयप्रकाश जयंती

जासं, जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जयप्रकाश सेतु गोलचक्कर के समीप जेपी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रासंगिक है। इस मौके पर समाजसेवी मदन मोहन श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव, अटल बिहारी मोहंती अनिल सिन्हा, रामानंद लाल, ,रंजीत श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, केके सिंहा ,मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, अजीत कुमार वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

उधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मानगो बस स्टैंड के पास मनाई गई। इस कार्यक्रम में श्याम बिहारी लाल, अजय श्रीवास्तव,सुबोध श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, आलोक सिन्हा, अजय वर्मा,सुजीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर आदि शामिल हुए।

गोविदपुर चित्रगुप्त समिति ने लोकनायक को किया याद : गोविदपुर चित्रगुप्त कल्याण समिति के प्रांगण मे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई।

जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष निखिल सिन्हा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, शशि भूषण प्रसाद,नवीन श्रीवास्तव, मुरारी वर्मा, प्रकाश कुमार, एसबी प्रसाद,नीरज रंजन आदि उपस्थित थे।

अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति ने मनाई जेपी जयंती : अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मानगो बस स्टैंड के पास माला पहनकर उन्हें याद किया। इस मौके पर अरुण शर्मा ने कहा कि जेपी गरीबों के आवाज थे। हर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़े थे। इस मौके पर नगेंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल यादव, विनोद कुमार, प्रभु, अजय कुमार, अर्जुन, दिलीप ठाकुर, छोटू शर्मा, कुलदीप नंदू सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी