जमशेदपुर अक्षेस ने रात्रि गश्ती दल का किया गठन, पहले दिन वसूला 5 हजार जुर्माना

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। टीम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। पहले दिन टीम ने अवैध तरीके से काम करनेवालों से पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:42 PM (IST)
जमशेदपुर अक्षेस ने रात्रि गश्ती दल का किया गठन, पहले दिन वसूला 5 हजार जुर्माना
रात में जमशेदपुर अक्षेस की टीम अवैध निर्माण पर नजर रख रही है।

जमशेदपुर, जासं। शहर को अतिक्रमणमुक्त करने, रात में नक्शा विचलन कर काम करनेवाले, सड़क पर ईंट, बालू, गिट्टी गिराने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी आदेश उपायुक्त सूरज कुमार के देने के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति पूरी तरह रेस हो गया है। अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए अब रात्रि गश्ती दल का गठन किया गया है।

गुरुवार को ही जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक उड़नदस्ता दल का गठन किया। गुरुवार की देर रात ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर रात्रि गश्ती दल नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान अपने उड़न दस्ता दल के साथ कदमा सोनारी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पाया कि कई लोग बिल्डिंग सामग्री सड़क पर जमा कर रास्ते का अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे आम नागरिकों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना हो रहा था। इस तरह की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर उड़नदस्ता टीम ने संबंधित व्यक्ति को भवन सामग्री बालू, ईंट, गिट्टी सड़क पर रखने के खिलाफ 3000 रुपये का जुर्माना वसूला।

टीम रात में रोकेगी अवैध निर्माण

इसी बीच उड़नदस्ता टीम को पता चला कि कदमा बाजार में बड़े पैमाने पर अवैध प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है और जमा किया जा रहा है। सूचना के बाद उड़नदस्ता टीम रात में ही कदमा बाजार पहुंची, जहां प्लास्टिक का संधारण करने वाले से 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती दल लगातार रात में अवैध निर्माण को रोकने का काम करेगी। 

chat bot
आपका साथी