Jharkhand Politics : पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस की कीमत में वृद्धि पर मुखर हुआ झामुमो, आंदोलन कल से

Jharkhand Politics. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के विरोध में आंदोलन खड़ा करने की ठानी है। राज्य स्तर पर इसके विरोध में धरना- प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। प्रत्येक जिलों में प्रदर्शन के बाद यह प्रदर्शन प्रखंड स्तर तक होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:49 PM (IST)
Jharkhand Politics : पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस की कीमत में वृद्धि पर मुखर हुआ झामुमो, आंदोलन कल से
यूपीए के सभी घटक दलों को भी आमंत्रित किया गया है।

जासं, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमत में वृद्धि तथा महंगाई के विरोध में पहली बार जन आंदोलन खड़ा करने की ठानी है। राज्य स्तर पर इसके विरोध में धरना- प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। प्रत्येक जिलों में प्रदर्शन के बाद यह प्रदर्शन प्रखंड स्तर तक होगा।

पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार ही सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें गठबंधन दल के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो के सचिव लालटु महतो ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां एक ओर कच्चे तेल में भारी कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल एवं रसोइ गैस के दामों में अप्रत्याशित एवं एतिहासिक वृद्धि केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीति और नियमत को दर्शाता है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। वहीं दूसरी ओर देश के अन्नदाता किसान केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून के खिालाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। इस किसान आंदोलन के दौरान लगभग 250 किसान अब तक शहीद हो चुके हैं। केंद्र सरकार की वर्तमान नीति और कानून कुछ औद्योगिक घरानों को लाभ दिलाने के लिए बना है।

यूपीए के घटक दलों को भी आमंत्रण

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस जन विरोधी नीति और नियमों से झारखंड भी अछूता नहीं है। इस कारण झामुमो ने केंद्र सरकार की इस नाकामी के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 28 फरवरी को मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। यह मशाल जुलूस साकची आमबगान मैदान से साकची गोलचक्कर तक जाएगी। एक मार्च को उपायुक्त के कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें यूपीए के सभी घटक दलों को भी आमंत्रित किया गया है।

chat bot
आपका साथी