जेके महतो इंटर कालेज : कला संकाय में रितु व विज्ञान में करण बने टॉपर

जैक 12वीं की परीक्षा में चंद्रमोहन जामिनी कांत महतो इंटर कालेज के रितु महतो ने कला संकाय में 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं विज्ञान संकाय में करण परियार ने 73.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:30 AM (IST)
जेके महतो इंटर कालेज : कला संकाय में रितु व विज्ञान में करण बने टॉपर
जेके महतो इंटर कालेज : कला संकाय में रितु व विज्ञान में करण बने टॉपर

संसू, गालूडीह : जैक 12वीं की परीक्षा में चंद्रमोहन जामिनी कांत महतो इंटर कालेज के रितु महतो ने कला संकाय में 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं विज्ञान संकाय में करण परियार ने 73.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। रितु महतो को कला संकाय में 365 अंक मिले हैं। कला संकाय में सुकू टुडू 68.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर बने हैं। उन्हें 344 अंक मिले हैं। वहीं, कार्तिक सिंह 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज के तृतीय टॉपर बने हैं। उन्हें 335 अंक मिले हैं। जेके इंटर कालेज से कला संकाय में 324 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 322 विद्यार्थी उत्तीर्ण हैं। कॉलेज के 15 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 243 द्वितीय व 64 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

चंद्रमोहन जामिनी कांत इंटर कालेज के विज्ञान संकाय में करण परियार 73.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर हुए । करण को कुल 366 अंक मिला है। नीतू रानी महतो 65.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर बनी, नीतू की कुल अंक 326 है। वही सोनामोनी मुर्मू 64 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज के तृतीय टॉपर हुई, उसका कुल अंक 320 है। कॉलेज के विज्ञान संकाय में कुल 33 विद्यार्थी ने परीक्षा दिया था,जिसमे 26 ने पास किया। 11 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 14 द्वितीय श्रेणी व 1 तृतीय श्रेणी में पास किया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन ने बधाई दी है। केजीबीवी की कॉमर्स टॉपर बनी ममता गिरी : 12वीं की परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गालूडीह की छात्रा ममता गिरी ने वाणिज्य संकाय में 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। किसान की बेटी ममता को 451 अंक मिले हैं। वह बैंक की नौकरी कर परिवार की मदद करना चाहती है। विद्यालय की छात्रा गायत्री भकत 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की द्वितीय टॉपर बनी हैं। गायत्री को 443 अंक मिले हैं। वह बैंक मैनेजर की नौकरी करना चाहती है। विद्यालय की तृतीय टॉपर आशा राणा को 87.8 प्रतिशत अर्थात 439 अंक मिले हैं। सीमा महतो 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की चौथी टॉपर बनी हैं। उन्हें 433 अंक मिले हैं। विद्यालय के बेहतर परिणाम पर स्कूल की वार्डन रिकी कुमारी समेत सभी शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा में वाणिज्य संकाय से 75 छात्राएं शामिल हुई थीं। 71 प्रथम, तीन द्वितीय व एक छात्रा उत्तीर्ण हुई है। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

chat bot
आपका साथी