झुमूर अखाड़ा ने की खुले मंच पर कार्यक्रम करने व मासिक भत्ता की मांग

मानभूम लोक संस्कृति गरम-धरम झुमूर अखाड़ा के सदस्यों की बैठक रविवार को गालूडीह आंचलिक मैदान में मनोरंजन महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद गालूडीह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में आए सांसद विद्युत वरण महतो को झुमूर अखाड़ा की ओर से मांग पत्र सौंपा गया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:10 AM (IST)
झुमूर अखाड़ा ने की खुले मंच पर कार्यक्रम करने व मासिक भत्ता की मांग
झुमूर अखाड़ा ने की खुले मंच पर कार्यक्रम करने व मासिक भत्ता की मांग

संवाद सूत्र, गालूडीह : मानभूम लोक संस्कृति गरम-धरम झुमूर अखाड़ा के सदस्यों की बैठक रविवार को गालूडीह आंचलिक मैदान में मनोरंजन महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद गालूडीह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में आए सांसद विद्युत वरण महतो को झुमूर अखाड़ा की ओर से मांग पत्र सौंपा गया। मनोरंजन महतो ने बताया कि अब तक कई राजनेताओं को गरम-धरम झुमूर अखाड़ा की मांगों की जानकारी दी गई, परंतु किसी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। पड़ोसी राज्य में लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को राज्य सरकार ने सभी सुविधाएं दी है। उन्होंने राज्य से मांग करते हुए कहा कि झारखंड की लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को खुले मंच पर कार्यक्रम करने का आदेश व मासिक भत्ता दिया जाए। प्रखंड व जिला स्तर पर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाए। साथ ही सांस्कृतिक पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए। सांस्कृतिक गतिविधि जारी रखने के लिए लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को राज्य सरकार की ओर से परिचय पत्र जारी किया जाए। मौके पर धीरेन्द्र महतो, सुब्रतो दत्ता, सुबोध महतो, सुभानकर महतो, अशोक कुमार सरकार, महेश्वर दत्ता खां, प्रदीप कुमार माझी, गौतम शीट समेत कई सदस्य उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों ने बताई हेमंत सरकार की उपलब्धि : हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुसाबनी क्षेत्र में सरकार के विकास कार्यों को नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रविवार को मुसाबनी बस स्टैंड में रांची के बेड़ो से आए कलाकारों ने हेमंत सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोगों के बीच मास्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि मुसाबनी प्रखंड के सात पंचायतों में कलाकारों के माध्यम से आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हेमंत सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर स्वराज सिंह, कुंदन लकड़ा, रोहन महतो, प्रभात साहू, बुधिया उरांव आदि कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी