Weather ALERT : दुर्गापूजा में बारिश डालेगा खलल, नवमी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Weather Update भक्तों पर दुर्गापूजा की खुमारी चढ़ने लगी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के खौफ के कारण इस बार भव्य पंडाल नहीं बना है लेकिन भक्त उमड़ने लगे हैं। अगर आप अष्टमी या नवमी को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम की जानकारी जरूर ले लें...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:28 AM (IST)
Weather ALERT : दुर्गापूजा में बारिश डालेगा खलल, नवमी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
दुर्गापूजा में बारिश डालेगा खलल, नवमी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

जमशेदपुर : दुर्गापूजा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर यानी नवमी से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, जो अगले चार दिन (17 अक्टूबर) तक देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका सीधा असर पूजा पर पड़ेगा।

मौसम में होगा उतार-चढ़ाव

जमशेदपुर में सबसे अधिक पूजा घूमने के लिए लोग नवमी के दिन ही निकलते हैं। इस दौरान तापमान में ही दो से तीन डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

बंगाल की खाली से सटे अंडमान में बन रहा कम दबाव

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवातीय क्षेत्र में बदलने की संभावना है। चक्रवात के पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़कर दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। इस कारण 14 अक्टूबर को जमशेदपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

ठंड बढ़ने की संभावना

बारिश होने की वजह से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप रात में पूजा घूमने निकलते हैं तो साथ में गर्म कपड़ा जरूर रखें। अन्यथा शरीर में ठंड हवा लगने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। वैसे भी मौसम में बदलाव होने से सर्दी-खांसी, जुकाम, एलर्जी सहित अन्य बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही उनको बीमार कर सकती है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम

11 अक्टूबर : 34.9 : 24.4

12 अक्टूबर : 34.0 : 24.0

13 अक्टूबर : 34.0 : 24.0

14 अक्टूबर : 34.0 : 24.0

15 अक्टूबर : 33.0 : 25.0

16 अक्टूबर : 32.0 : 25.0

17 अक्टूबर : 32.0 : 25.0

chat bot
आपका साथी