अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की झारखंड प्रादेशिक कमेटी गठित, जमशेदपुर के दीपक भालोटिया बने प्रादेशिक उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना 1975 में हुई थी और वर्तमान में देशभर में इसके 1लाख 15 हजार सदस्य हैं। जमशेदपुर की सदस्य संख्या लगभग 1100 है। इसकी झारखंड कमेटी में जमशेदपुर के दीपक भालोटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:24 AM (IST)
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की झारखंड प्रादेशिक कमेटी गठित, जमशेदपुर के दीपक भालोटिया बने प्रादेशिक उपाध्यक्ष
जमशेदपुर के दीपक भालोटिया, अग्रवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन का अध्यक्ष प्रभाकर अग्रवाल व महामंत्री प्रेम मित्तल को मनोनीत करते हुए पूरे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोगों को प्रदेश समिति में मनोनीत किया है।

यह मनोनयन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री व राष्ट्रीय प्रभारी (झारखंड प्रदेश) बसंत कुमार मित्तल के मार्गदर्शन तथा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की सलाह पर हुआ। इस कमेटी में जमशेदपुर के दीपक भालोटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल को संयुक्त महामंत्री, कमल किशोर अग्रवाल को प्रदेश प्रवक्ता व अरुण बाकरेवाल को कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, जया डोकानिया व रामनिरंजन राणासरिया को संरक्षक मनोनीत किया गया है। जमशेदपुर के ओमप्रकाश रिंगसिया को प्रदेश मंत्री, आलोक चौधरी को संगठन मंत्री, मंटू अग्रवाल को प्रमंडलीय मंत्री का दायित्व दिया गया है। कार्यसमिति सदस्यों के रूप में सुरेश सोंथालिया, कमल सिंघानिया, राजेश नागेलिया, राजेश मंगोतिया 'लड्डू', विनोद खेमका, अनिल मोदी, संजय अग्रवाल,घाटशिला एवं नरेश मोदी को मनोनीत किया गया है।

ये हैं स्थायी आमंत्रित सदस्य

बालमुकुंद गोयल, गोविंद दोदराजका, ओमप्रकाश गर्ग, उमेश कांवटिया, अशोक भालोटिया, चंद्रशेखर अग्रवाल, महेश गुप्ता, कैलाश सरायवाला, मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, उमेश कुमार अग्रवाल (शाह), लता अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, जया डोकानिया, प्रेमलता अग्रवाल, एवं रामनिरंजन राणासरिया को जगह दी गई है।

1975 में बनी थी संस्था

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना 1975 में हुई थी और वर्तमान में देशभर में इसके 1लाख 15 हजार सदस्य हैं। जमशेदपुर की सदस्य संख्या लगभग 1100 है। इतनी बड़ी सदस्य संख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवंशियों की यह एकमात्र प्रतिनिधि संस्था है, जिसकी देश के लगभग हर राज्यों एवं जिलों में इकाई है। सम्मेलन हर महीने एक राष्ट्रीय पत्रिका प्रकाशित करती है। सम्मेलन द्वारा आपदा एवं अन्य कठिन परिस्थितियों में लोकहित के कार्य निरंतर किए जाते हैं। इसके साथ ही साथ कमजोर अग्रवंशियों के सामाजिक एवं व्यापारिक उत्थान, मेधावी विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन एवं जरूरतमंदों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहती है।

chat bot
आपका साथी