जीडी त्रिपाठी के स्वजनों को आर्थिक मदद करेगी झारखंड प्रदेश बार काउंसिल

झारखंड प्रदेश बार काउंसिल के वायस चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को जमशेदपुर बार एशोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय गंगाधर त्रिपाठी (टुनटुन जी) के राधिकानगर स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 05:30 PM (IST)
जीडी त्रिपाठी के स्वजनों को आर्थिक मदद करेगी झारखंड प्रदेश बार काउंसिल
डीडी त्रिपाठी के स्वजनों के साथ राजेश कुमार शुक्ल।

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश बार काउंसिल के वायस चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को जमशेदपुर बार एशोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय गंगाधर त्रिपाठी (टुनटुन जी) के राधिकानगर स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही झारखंड बार काउंसिल की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता को उनके परिवार तक पहुंचाने को आश्वासन भी दिया।

राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बार कौंसिल झाड़खंड से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन से मिलने वाली राशि एवं पेंशन स्कीम की सुविधा से भी उनके परिवार को तत्काल लाभ दिलाएंगे, जो उनका हक है। उन्होंने कहा कि गंगाधर त्रिपाठी की असामयिक मृत्यु उनकी व्यक्तिगत क्षति हैं जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता ।

विपत्ति की इस घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज उनके परिवार के साथ खड़ा हैं। राजेश कुमार शुक्ला अधिवक्ता स्व. गंगाधर त्रिपाठी के बड़े भाई व इंटक के महामंत्री शक्तिधर त्रिपाठी तथा छोटे भाई भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

जानकारी हो कि गंगाधर त्रिपाठी एक जुझारू व मिलनसार अधिवक्ता थे। उन्होंने दलितों व असहायों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में आगे रहते थे। बगैर शुल्क उन्होंने  लाचार व  कमजोर लोगों की केस भी लड़ी थी तथा उन्हें न्याय दिलाया है। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के आवाज को सरकार तक पहुंचाने में इनकी अग्रणी भूमिका रही है। इनकी व्यवहार कुशलता व मिलनसार स्वभाव की वजह से सभी इन्हें प्यार से टुनटुन बाबा कहते थे। इनका निधन अचानक हृदय गति रूकने की वजह से हो गया, जिससे पूरा बार काउंसिल शोकाकुल है।

chat bot
आपका साथी