Jharkhand Panchayat Election: पंचायत चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले से 10 लाख 21 हजार 280 मतदाता कर सकेंगे मतदान

Jharkhand Panchayat Election इस बार पंचायत चुनाव के लिए जिले में 2748 मतदान केंद्र होंगे जो 1123 भवनों में संचालित होंगे। इनमें 235 भवन अतिसंवेदनशील और 480 भवन संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। सामान्य भवन 408 हैं जिसमें 965 मतदान केंद्र होंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:57 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Election: पंचायत चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले से 10 लाख 21 हजार 280 मतदाता कर सकेंगे मतदान
इस बार पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 10 लाख 21 हजार 280 मतदाता मतदान कर सकेंगे।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 10 लाख 21 हजार 280 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला पंचायती राज विभाग से राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी सूची प्रेषित की गई है, जिसमें सबसे अधिक जमशेदपुर के जुगसलाई सह गाेलमुरी प्रखंड में गोलमुरी सह जुगसलाई 2,59,620 और सबसे कम गुड़ाबांदा प्रखंड में 32,029 मतदाता हैं। इसमें पुरुष व महिला मतदाताओं का अनुपात लगभग बराबर है, जबकि तृतीय लिंग या किन्नर मतदाता छह ही हैं।

इस बार पंचायत चुनाव के लिए जिले में 2748 मतदान केंद्र होंगे, जो 1123 भवनों में संचालित होंगे। इनमें 235 भवन अतिसंवेदनशील और 480 भवन संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। सामान्य भवन 408 हैं, जिसमें 965 मतदान केंद्र होंगे। विभाग ने मतपेटियों की रंगाई-पुताई करा ली है।

प्रखंड : मतदाता : पुरुष : महिला : तृतीय लिंग

बोड़ाम : 50,289 : 25,241 : 25,048 : 00

पटमदा : 62,691 : 31,341 : 31,350 : 00

गोलमुरी सह जुगसलाई : 2,59,620 : 1,31,664 : 1,27,954 : 02

पोटका : 1,44,545 : 71,029 : 73,515 : 01

घाटशिला : 1,03, 454 : 51,388 : 52,065 : 01

मुसाबनी : 78,127 : 38,971 : 39,156 : 00

डुमरिया : 44,709 : 21,735 : 22,974 : 00

गुड़ाबांदा : 32,029 : 16,009 : 16,020 : 00

धालभूमगढ़ : 45,952 : 22,948 : 23,004 : 00

चाकुलिया : 82,532 : 41,319 : 41,212 : 01

बहरागोड़ा : 1,17,332 : 60,076 : 57,255 : 01

chat bot
आपका साथी