Jamshedpur की कदमा की महिला से मंत्री का चालक नौ साल से कर रहा था गंदा काम, इस तरह सामने आया सच

झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ प्रदेश के एक मंत्री का निजी चालक प्रदुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह यौन शाेषण कर रहा था। झांसा में रखकर महिला को कई अलग-अलग जगह पर ले गया। शारीरिक संबंध बनाता रहा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:46 PM (IST)
Jamshedpur की कदमा की महिला से मंत्री का चालक नौ साल से कर रहा था गंदा काम, इस तरह सामने आया सच
अश्लील वीडियो वायरल करने व दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दी।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ प्रदेश के एक मंत्री का निजी चालक प्रदुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह यौन शाेषण कर रहा था। झांसा में रखकर महिला को कई अलग-अलग जगह पर ले गया। शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए जिसकी वापसी नहीं की।

पति से तलाक के बाद शादी का दबाव बनाने पर शादी से इंकार कर दिया। चालक ने अश्लील वीडियो वायरल करने व दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। हमेशा डराता-धमकाता रहा। उसे रांची भी ले गया। महिला ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में मुन्ना सिंह के खिलाफ शिकायतवाद दाखिल कराया जिस पर न्यायालय ने कदमा थाना की पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने आदेश दिया है। महिला ने दुष्कर्म किए जाने, धमकी देने, गर्भपात कराने और धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये रख लेने का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दिया है। मामला 2012 से अब तक का है। महिला के अधिवक्ता शिवशंकर प्रसाद और प्राण लाल महताे मामले को देख रहे हैं।

पत्नी को बीमार बताकर की दोस्ती

महिला ने इससे पहले सिटी एसपी, कोल्हान डीआइजी, आइजी, डीजीपी समेत कई को पत्राचार भी किया था। कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की दो बेटियां हैं। जनवरी 2021 को महिला का पति से तलाक हो चुका है। महिला का आरोप है कि मुन्ना सिंह ने खुद की पत्नी को बीमार बताकर उससे दोस्ती की। फिर मिलने-जुलने लगा। दुष्कर्म किया। दरअसल, महिला का पति के साथ विवाद चल रहा था। लंबे समय तक अदालत में तलाक का मामला चला जिसका फायदा चालक ने उठाया। महिला का भाई जो टीएमएच में कार्यरत था। उसे भी दोनों के संबंध में जानकारी थी। भाई और महिला से व्यवसाय करने का झांसा देकर चालक ने रुपये ले लिए। अब देखना रोचक होगा कि मामला किस करवट बैठता है।

chat bot
आपका साथी