Jamshedpur Crime: कदमा की महिला से नौ साल से गंदा काम कर रहे मंत्री के चालक को हटाया गया

पूर्वी सिंहभूम जिला के कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ विगत नौ साल से डरा-धमकाकर और ब्लैकमेलिंग कर गंदा काम करने का मामला अदालत पहुंचने के बाद झारखंड के एक मंत्री ने चालक प्रदयुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST)
Jamshedpur Crime: कदमा की महिला से नौ साल से गंदा काम कर रहे मंत्री के चालक को हटाया गया
दो बेटियों की मां को झांसे में रखकर चालक यौन शोषण कर रहा था।

जमशेदपुर,जासं। पूर्वी सिंहभूम जिला के कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ विगत नौ साल से डरा-धमकाकर और ब्लैकमेलिंग कर गंदा काम करने का मामला अदालत पहुंचने के बाद झारखंड के एक मंत्री ने चालक प्रदयुत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया।

आरोपित कदमा इलाके का रहने वाला है। दो बेटियों की मां को झांसे में रखकर चालक यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता से सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे। परेशान होकर महिला ने अदालत की शरण ली। प्रदयुत कुमार सिंह के खिलाफ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, धमकी देने और रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाते हुए महिला ने शिकायतवाद दाखिल कराया। न्यायालय ने कदमा थाना की पुलिस को आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। मामला 2012 से अब तक का है। महिला के अधिवक्ता शिवशंकर प्रसाद अदालत में मामले को देख रहे है। महिला ने इससे पहले सिटी एसपी, कोल्हान डीआइजी, आइजी, डीजीपी समेत कई को पत्राचार कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नही हुई।

महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। मामला तलाक तक जा पहुंचा था। महिला की दो बेटी है। जनवरी 2021 को महिला का पति से तलाक से हो गया। इसके बाद महिला ने प्रदयुत कुमार सिंह पर विवाह करने का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। धमकी देने लगा। पुलिस तक शिकायत पहुंचने पर पैरवी के बल पर मामले को दबवाता रहा। डरा-धमकाकर रांची स्थित मंत्री के आवास क्षेत्र में कई बार ले गया। शादी कर लेने का झांसा देता रहा। अश्लील वीडियो वायरल करने और बेटियों को मरवा देने की धमकी देता रहा। परेशान होकर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

chat bot
आपका साथी