Jamshedpur Weather Forecast : पांच दिनों तक चढ़ेगा पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में चार डिग्री पारा चढ़ेगा। इससे एक फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। नौ फरवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 12.0 व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 02:51 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : पांच दिनों तक चढ़ेगा पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
12 फरवरी से 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री होने की संभावना है।

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Jamshedpur Weather Forecast   मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार की सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहा जबकि दोपहर में कड़ी धूप देखने को मिला। बीते एक सप्ताह में शहर का मौसम तेजी से बदला है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ गर्जन के साथ बारिश भी हुई है।

इससे न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखी गई। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था।

सुबह में जारी रहेगा कोहरा व धुंध

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन में चार डिग्री पारा चढ़ेगा। इससे एक फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। नौ फरवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 12.0 व अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज होगी। 12 फरवरी से 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री होने की संभावना है।

मौसम बदलने से बढ़ी एलर्जी की समस्या

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी में मौसमी बीमारी से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ घई है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि मौसम बदलने से वायरल फीवर, एलर्जी, दस्त, सर्दी-खांसी सहित अन्य मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इस दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तीन दिन से अधिक बुखार है तो उसे नजरअंदाज नहीं करें। किसी चिकित्सक से मिलकर दिखाएं।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 8 फरवरी - 11.2 - 25.6 9 फरवरी - 12.0 - 29.0 10 फरवरी - 12.0 - 30.0 11 फरवरी - 14.0 - 30.0 12 फरवरी - 15.0 - 31.0 13 फरवरी - 15.0 - 31.0 14 फरवरी - 15.0 - 31.0

chat bot
आपका साथी