Jharkhand के गृह सचिव पहुंचे जमशेदपुर, साकची,महिला थाना, सीसीआर का किया निरीक्षण

Jharkhand Home Secretary झारखंड के गृह सचिव राजीव अरुण एक्क ने जमशेदपुर का दौरा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने पर जोर दिया। साकची थाना में बने बालमित्र थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:10 AM (IST)
Jharkhand के गृह सचिव पहुंचे जमशेदपुर, साकची,महिला थाना, सीसीआर का किया निरीक्षण
जमशेदपुर में निरीक्षण के दौरान झारखंड के गृह सचिव।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । झारखंड के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद साकची थाना, साकची महिला थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, कोविड कंट्रोल रूम, 100 डायल फैसिलिटी एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों के सुचारू रूप से संचालन एवं फरियादियों की समस्याओं के समाधान में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव ने थानों में दर्ज मामलों की अद्यतन स्थिति जानकारी ली।

साथ ही पुलिसकर्मियों के तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने पर जोर दिया। साकची थाना में बने बालमित्र थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। साथ ही अपराध करने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव नहीं करने का निर्देश दिया जिससे अपराध करने वाले बच्चे मुख्यधारा से जुड़ सकें। निरीक्षण के दौरा ने 100 डायल सुविधा एवं सीसीआर पेट्रोलिंग वैन की तत्परता भी देखी। इससे पहले गृह सचिव का जमशेदपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वणन समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी