Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया कदमा के नील सरोवर का निरीक्षण, छठ महापर्व पर यहीं सूर्यदेव को अर्पित करेंगे अर्घ्य

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन व उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को सुबह-सुबह कदमा के नील सरोवर का निरीक्षण किया। बन्ना गुप्ता अपने परिवार के साथ छठ महापर्व पर इसी तालाब में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 01:41 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 01:41 PM (IST)
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया कदमा के नील सरोवर का निरीक्षण, छठ महापर्व पर यहीं सूर्यदेव को अर्पित करेंगे अर्घ्य
गोताखोर भी रहेंगे तैनात, चेंजिंग रूम भी बनेगा।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन व उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को सुबह-सुबह कदमा के नील सरोवर का निरीक्षण किया। बन्ना गुप्ता अपने परिवार के साथ छठ महापर्व पर इसी तालाब में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी मौजूद थे।

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि वे स्वयं भगवान सूर्य देव के उपासक हैं। प्रतिवर्ष अपने परिवार के साथ छठ मनाते हैं, सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यहां के अधिकारी भी सूर्य देव के उपासक हैं, जिससे वे खुद विभिन्न तालाबों-नदी घाटाें पर साफ-सफाई की व्यवस्था देख रहे हैं। कहां किस चीज की आवश्यकता है, देख रहे हैं। छठ के दिन किसी व्रती-श्रद्धालु को प्रशासन की ओर से कोई कष्ट नहीं होगा, यह मैं विश्वास दिलाता हूं। शहरवासी हर्षोल्लास से छठ की तैयारी करें। यहां बता दें कि इस बार छठ का सांध्यकालीन अर्घ्य 10 नवंबर व उदयाचलगामी अर्घ्य 11 को दिया जाएगा।

गोताखोर भी रहेंगे तैनात, चेंजिंग रूम भी बनेगा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि हर क्षेत्र में नदी-तालाब पर छठ के दिन अपने-अपने इलाके के गोताखोरों को चिह्नित करें। उनकी सेवा लें, ताकि उस दिन स्नान करते समय कोई हादसा हो जाए, तो लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने हर नदी-तालाब के छठ घाट पर चेंजिंग रूम बनाने की सलाह दी है, ताकि माता-बहनें स्नान करने के बाद कपड़े बदल सकें। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, यही मुख्य उद्देश्य है।

सरयू ने किया सूर्य मंदिर के छठ घाट का निरीक्षण

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने छठ घाट का निरीक्षण किया। राय ने मंदिर परिसर की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर सूर्य मंदिर कमेटी के सहयोग से यहां आने वाले छठ व्रतधारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति लाखों श्रद्धालु मंदिर में छठ पर्व मनाने आते हैं। मंदिर कमेटी का प्रयास रहता है कि छठ व्रतधारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस  के विशेष पदाधिकारी व जुस्को से सभी त्रुटियों को दूर कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, संजीव आचार्या, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, विद्युत प्रतिनिधि पी विजय राव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, केंद्रीय छठ पूजा समिति की मंजू सिंह, मिष्टु सोना, काकोली मुखर्जी, किरण सिंह, विजय नारायण सिंह, वरुण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी