Mahanavi Durga Puja : बन्ना ने किया कन्या पूजन, कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री ने कन्याओं काे कराया भोजन, मांगा आशीर्वाद

Mahanavi Durga Puja शारदीय नवरात्र महानवमी पर झारखंड के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्या पूजन किया। कदमा स्थित आवास पर बन्ना गुप्ता व उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने शारदीय नवरात्र को माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कन्याओं को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:22 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:10 PM (IST)
Mahanavi Durga Puja : बन्ना ने किया कन्या पूजन, कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री ने कन्याओं काे कराया भोजन, मांगा आशीर्वाद
महानवमी के पावन पर्व पर नन्ही देवियों के पावन चरणों से मेरा निवास धन्य हो गया।

जमशेदपुर, जासं। शारदीय नवरात्र महानवमी पर झारखंड के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्या पूजन किया। कदमा स्थित आवास पर बन्ना गुप्ता व उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने शारदीय नवरात्र को माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कन्याओं को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया और उनका आशीर्वाद लेकर विदा किया।  इस मौके पर मंत्री के आवास पर काफी चहल-पहल रही। वे प्रतिवर्ष अपनी पत्नी के साथ नवरात्र पर कन्या पूजन करते हैं।

बन्ना गुप्ता छठ भी धूमधाम से मनाते हैं। बन्ना गुप्ता शुरू से ही पर्व-त्योहार में काफी उल्लास से शामिल होते हैं। छठ पूजा के दौरान भी उनकी सक्रियता देखते बनती है। हाल ही में उन्हाेंने अपने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कदमा, साेनारी व मानगो के कई मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कराया था।

मंत्री ने कहा, धन्य हो गया

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कन्या पूजन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर नन्ही देवियों के पावन चरणों से मेरा निवास धन्य हो गया। उनकी उपस्थिति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा और उनकी निश्छल हंसी से अंतर्मन आनंदित हो गया। उनके पावन चरणों से घर-आंगन पवित्र हो गया। बेटियां ही सुख, समृद्धि, खुशहाली का आधार हैं। इनकी पूजा ही श्रेष्ठ पूजा है। इनसे ही यह सृष्टि आगे बढ़ेगी। इनका आदर करें, सेवा करें, यही मां अम्बे की सच्ची पूजा है। मां अम्बे, कृपा करो, सबका कल्याण करो।

रघुवर दास करेंगे 51 कन्याओं का पूजन

झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बुधवार को भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में 51 कन्याओं का पूजन किया था। वे गुरुवार को भी शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की पूजा के अवसर पर महानवमी के दिन देवी स्वरूपा 51 कन्याओं का पूजन करेंगे। यह अनुष्ठान भी भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में होगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी रुक्मणि दास समेत पुत्र ललित दास समेत परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री सपरिवार भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में नवरात्र के अवसर पर मां भगवती की पूजा के लिए कलश स्थापना करते हैं।

chat bot
आपका साथी