Jharkhand Governor in Jamshedpur : इस तरह के कल्याणकारी कार्यों से ही स्वामी विवेकानंद के सपने होंगे साकार : राज्यपाल
Jharkhand Governor in Jamshedpur. रामकृष्ण मिशन साकची में 120 बेड के छात्रावास का उद्घाटन करते हुए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर मानवीय सेवा एवं पिछड़े छात्रों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Governor in Jamshedpur रामकृष्ण मिशन साकची में 120 बेड के छात्रावास का उद्घाटन करते हुए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर मानवीय सेवा एवं पिछड़े छात्रों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 13 लाख से बना छात्रावास भवन इसी का परिचायक है। इस तरह के कार्य से ही स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा किया जा सकता है। जो गरीबों के लिए रोते हैं वही महात्मा कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आध्यात्मिक एवं विनम्र होते हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाबत द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन को सलाह देंगी कि वे यहां प्लेसमेंट सेल खोलें ताकि आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में रेल विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी प्रदीप गौर, रेल विकास निगम लिमिटेड के डायरेक्टर ऑफ रेशनल राजेश प्रसाद, कोल्हान आयुक्त मनीष रंजन डीआईजी राजीव रंजन सिंह पूर्वी सिंहभूम के डीसी सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।