झारखंड सरकार के पास राज्य के विकास का कोई प्लान नहीं : मंत्री

पश्चिम बंगाल सरकार के लघु उद्योग एवं कपड़ा मंत्री श्रीकांत महतो मंगलवार को घाटशिला पहुंचे। जमशेदपुर जाने के क्रम में मंत्री श्रीकांत महतो ने घाटशिला में टीएमसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सांगठनिक चर्चा की। पश्चिम बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो ने घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में एक बेहतर लीडर चाहिए..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:00 AM (IST)
झारखंड सरकार के पास राज्य के विकास का कोई प्लान नहीं : मंत्री
झारखंड सरकार के पास राज्य के विकास का कोई प्लान नहीं : मंत्री

संस,घाटशिला : पश्चिम बंगाल सरकार के लघु उद्योग एवं कपड़ा मंत्री श्रीकांत महतो मंगलवार को घाटशिला पहुंचे। जमशेदपुर जाने के क्रम में मंत्री श्रीकांत महतो ने घाटशिला में टीएमसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सांगठनिक चर्चा की। पश्चिम बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो ने घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में एक बेहतर लीडर चाहिए। राज्य का विकास नहीं हुआ है। झारखंड राज्य बने 20 वर्ष हो चुके है,लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। झारखंड में कई सरकारें बनी कई मुख्यमंत्री बने लेकिन राज्य का जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका है। झारखंड में आम आदमी के लिए रोजी रोटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में कुछ भी नहीं हुआ है। खनिज संपदा वाले राज्य में विकास नहीं होना नेतृत्व क्षमता की कमी है। केंद्र सरकार ने झारखंड को विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया है। झारखंड के विकास के लिए स्टेट व केंद्र की कोई सोच नहीं है। यहां कोई बेहतर शिक्षा व्यवस्था नहीं है। भोजन, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए कोई प्लानिग नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास राज्य के विकास का कोई प्लान नहीं हैं,जिसका राज्य की जनता को फायदा मिले। पश्चिम बंगाल की सरकार आम आदमी तक विकास पहुंचा रहीं है। अधिकारी घर घर जाकर जनता के काम कर रहे है। पश्चिम बंगाल सरकार बहुत जल्द घर घर में मिनरल्स वॉटर पानी की सप्लाई करेगी। पश्चिम बंगाल सरकार राज्य की जनता को जो स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे रहीं है वैसी सुविधा अन्य राज्यों में लोगों को नहीं मिलती है। देश में लोग केंद्र की भाजपा सरकार से त्रस्त है। हम जन जन के बीच भाजपा को भगाओ देश को बचाओ का नारा दे रहें है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीट में भाजपा को भगाया जाएगा। मौके पर विनय प्रसाद, अमित, कालिदास भकत, जोसफ मुर्मू, सुधीर भकत, आसमान मुर्मू, दुर्गा हांसदा, हरी पात्र, बहादुर मुर्मू, रोबिन हांसदा, सुखलाल मार्डी, प्रकाश मार्डी, सालखन मार्डी, सागर मुर्मू, कृष्णा टुडू समेत अन्य उपस्थित थे। झारखंड के पंचायत चुनाव में टीएमसी दिखाएगी दमखम : झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में अब टीएमसी भी अपना दमखम दिखाएगी। पश्चिम बंगाल फतेह के बाद टीएमसी झारखंड के पंचायत चुनाव में उतरेगी। झारखंड के पंचायत चुनाव में टीएमसी अपने समर्थकों को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारेगी। पश्चिम बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो ने पंचायत चुनाव को लेकर भी टीएमसी के कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। मंत्री श्रीकांत महतो ने कहा कि झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में टीएमसी अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाएगी। पंचायत चुनाव के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन से लोगों को जोड़कर झारखंड में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी