Jamshedpur, Jharkhand : सरकार ने खरीद लिया धान, लेकिन अब तक नहीं दिया पैसा; भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने उठाया मुद्दा

Jamshedpur Jharkhand News. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड सरकार में धान खरीद का मामला उठाया है। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों से धान तो खरीद लिया लेकिन आधी बकाया राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:37 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand : सरकार ने खरीद लिया धान, लेकिन अब तक नहीं दिया पैसा; भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने उठाया मुद्दा
अधिकांश किसानों के धान की 50 प्रतिशत राशि सरकार के पास बकाया है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Jharkhand News SAmachar भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड सरकार में धान खरीद का मामला उठाया है। उनका कहना है कि सरकार ने किसानों से धान तो खरीद लिया, लेकिन आधी बकाया राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

डा. गोस्वामी ने सरकार से विभिन्न धान क्रय केंद्र में किसानों द्वारा बेचे गए धान की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसानों के धान की 50 प्रतिशत राशि सरकार के पास बकाया है। आगे की फसल उपजाने के लिए किसानों को बीज तथा खाद खरीदने हैं। डा. गोस्वामी ने सरकार से गरमा धान भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय केंद्रों पर खरीदने का आग्रह किया है। धान का समर्थन मूल्य 2050 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि सरकार द्वारा गरमा धान का क्रय नहीं किए जाने के कारण किसानों को बाजार में महज एक हजार रुपये प्रति क्विंटल गरमा धान बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

डा. गोस्वामी ने विगत दिनों आंधी, तूफान तथा ओला बारिश से हुए गरमा धान के फसल के नुकसान का मुआवजा शीघ्र देने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड में ही लगभग 8 हजार एकड़ खेतों में गरमा धान की फसल हुई है, जबकि आंधी एवं ओला बारिश से अधिकांश धान के फसल बर्बाद हो गए हैं। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह आई आंधी व बारिश से पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा व चाकुलिया क्षेत्र में गरमाधान की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी