झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी कुमारी छाया की ‘एक प्याली चाय’ को सराहा

Ek Pylai Chai झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षिका कुमारी छाया की पुस्तक ‘एक प्याली चाय’ की कविताओं को सराहा। कहा कि यह पुस्तक और लेखिका उन हजारों-लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा जो कैंसर का नाम सुनते ही जिंदगी से हार मान लेते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 05:20 PM (IST)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी कुमारी छाया की ‘एक प्याली चाय’ को सराहा
एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में रघुवर दास के साथ कुमारी छाया, रमेश कुमार सिंह व अंशुमन भगत।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के जमशेदपुर शहर की शिक्षिका कुमारी छाया की पुस्तक ‘एक प्याली चाय’ की कविताओं को सराहा। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में रघुवर ने सोमवार को कहा कि मैं इस पुस्तक को पढ़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया को ट्विटर पर साझा करूंगा। मैं जितना पढ़ पाया, कविताओं की पंक्तियां सचमुच काफी प्रेरक हैं। इससे भी बड़ी बात लेखिका का हौसला है।

कैंसर जैसी बीमारी को सहते हुए इन्होंने इलाज के दौरान इस तरह की कविताएं लिखीं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम होगी। यह पुस्तक और लेखिका उन हजारों-लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, जो कैंसर का नाम सुनते ही जिंदगी से हार मान लेते हैं। इस मौके पर शहर के लेखक अंशुमन भगत व लेखिका के पिता रमेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। पुस्तक का प्रकाशन छत्तीसगढ के आथर्स ट्री पब्लिकेशन ने किया है। 

chat bot
आपका साथी