Jharkhand : कांतिलाल अस्पताल में भी हो सकेगा कोरोना मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लेंगे व्यवस्था का जायजा

corona Treatment Jamshedpur. जमशेदपुर के कांतिलाल अस्पताल में 80 ऑक्सीजन बेड व 10 वेंटिलेटर की सुविधा होगी। यहां कोरोना मरीजों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए बन्ना खुद पहल कर रहे हैं। बन्ना अस्पताल का दौरा कर वहां की व्यवस्था एवं तैयारियों की पडताल करेंगे।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:25 AM (IST)
Jharkhand : कांतिलाल अस्पताल में भी हो सकेगा कोरोना मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लेंगे व्यवस्था का जायजा
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक बन्ना गुप्ता। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। कोरोना की भयावहता को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गंभीर हैं। बन्ना जमशेदपुर से आते हैं एवं यहां भी हालात भयावह हैं। कोरोना मरीजों को अस्पताल में जगह नहीं मिलने की शिकायतों के बीच यहां के अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न जगहों पर 850 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कई जगहों पर शुरू भी हो चुका है। परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सहित 50 बेड का कोविड केयर सेंटर की शुरुआत शनिवार को हुई। थी।

अब कांतिलाल अस्पताल शुरू करने की तैयारी है। यहां 80 ऑक्सीजन बेड व 10 वेंटिलेटर की सुविधा होगी। इसके लिए बन्ना खुद पहल कर रहे हैं। बन्ना मंगलवार को जमशेदपुर में ही हैं। वे कांतिलाल अस्पताल का दौरा कर वहां की व्यवस्था एवं तैयारियों की पडताल करेंगे। निजी अस्पतालों को भी 50 फीसद बेड कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि मरीजों को बेड आसानी से उपलब्ध हो सके। फिलहाल एमजीएम अस्पताल में 110, टीएमएच में 478 व टाटा मोटर्स अस्पताल में 80 व मर्सी अस्पताल में 20 बेड है। बेड की संख्या बढने से लोगों को सहूलियत होगी।

chat bot
आपका साथी